महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलें

जिला कांग्रेस सेवा दल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 08:33 PM (IST)
महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलें
महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलें

जागरण संवाददाता, कपूरथला : जिला कांग्रेस सेवा दल कपूरथला की और से जिला उपाध्यक्ष विजय खन्ना की अध्यक्षता में मार्कफेड रोड पर स्थित जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यालय मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वा पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के आरंभ में कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की और से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम मे उपस्थित पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष एवं माझा दोआबा जोन के प्रभारी सुभाष भार्गव ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए कहा की गांधी जी ने हमेशा गरीब और असहाय लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र मे आगे बढ़ने और अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया। गांधी जी हमेशा कहा करते थे की जीवन मे वही ताकतवर है जो तन के साथ साथ मन से भी ताकतवर है। शास्त्री जी ने हमें अपने सिद्धांतों के साथ कभी भी समझौता ना करने की प्रेरणा दी और सच्चाई और ईमानदारी से देश सेवा करने पर बल दिया। भार्गव ने कहा की आज देश की आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी इन नेताओं की बात सही साबित हो रही है। केंद्र और राज्य सरकारों को ईमानदारी के साथ मिलकर काम करने की शपथ लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव दर्शन चीमा, जिला महासचिव डा: जागीर सिंह, रमेश मेहरा, बिन्नी धीर, शहरी उपाध्यक्ष नवदीप शर्मा, जिला महा सचिव सन्नी ठाकुर, भावुक सेन, गगन वर्मा, अनिल मेहरा, परवीन सिंह, प्रिस आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी