पहले पत्नी और बहू पर किया जानलेवा हमला, फिर घर में घुसकर की आत्महत्या

कपूरथला के शक्ति नगर में व्यक्ति ने पत्नी और बहु पर हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM (IST)
पहले पत्नी और बहू पर किया जानलेवा हमला, फिर घर में घुसकर की आत्महत्या
पहले पत्नी और बहू पर किया जानलेवा हमला, फिर घर में घुसकर की आत्महत्या

संवाद सहयोगी, कपूरथला :

शक्ति नगर में पति ने अपनी पत्नी व बहू पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह घर में घुसकर कमरे का दरबाजा बंद कर लिया और अपने गुप्त अंग को काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया है। थाना सिटी पुलिस की ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान प्रगट सिंह निवासी शक्ति नगर के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी जनक राज ने थाना सिटी पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। वह रविवार को घर में परिवार के साथ मौजूद थी। इस दौरान उसका पति तेजधार हथियार लेकर आया और उसके गले पर वार करने का प्रयास किया। बचाव के लिए उसने अपना हाथ आगे कर दिया जिससे वह घायल हो गई और घर के बाहर भाग आई। उसके पति ने उसकी बहु की गर्दन पर हथियार से वार कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग बाहर निकले तथा उसके पति को काबू करने का प्रयास किया। वह घर का गेट लगा कर अंदर चला गया और उसी तेजधार हथियार से अपना गुप्त अंग काट लिया। जब तक लोगों ने पुलिस को सूचना दी उसकी मौत हो चुकी थी।

दुकान से 40 हजार रुपये और दो मोबाइल ले गए चोर

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : पुडा कालोनी सुल्तानपुर लोधी में शनिवार को रात बजे विधायक नवतेज सिंह चीमा की कोठी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित ढाडी ज्ञानी मेजर सिंह खालसा के सुपर स्टोर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर स्टोर में दाखिल हुए तथा स्टोर मालिक मेजर सिंह खालसा के बेटे और बहु पर पिस्तौल तान दिया। नजदीक आते ही खालसा के भाई पर हमला कर दिया तथा स्टोर से 40 हजार रुपये और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी