नगर निगम ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान को लेकर जहां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Sep 2017 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 15 Sep 2017 09:26 PM (IST)
नगर निगम ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
नगर निगम ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान को लेकर जहां पूरे देश में जागरूकता फैलाई जा रही है, इसी के तहत 2 अक्तूबर को स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया जाता है। इसी के तहत फगवाड़ा में नगर निगम की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए शुक्रवार को एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर स्थानीय भाजपा विधायक सोम प्रकाश, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह मान, मेयर अरुण खोसला, नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह, एसडीएम ज्योति बाला मट्टू, सहायक कमिश्नर सुरजीत सिंह व समाज सेवक मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने विशेष तौर पर शिरकत की। रैली को स्थानीय नगर निगम से स्थानीय विधायक सोम प्रकाश व जोगिंदर ंिसह मान ने हाथ में झाड़ू पकड़कर सफाई कर शहर के लिए रवाना किया गया। रैली में आर्य माडल स्कूल के विद्यार्थियों ने शिरकत की। ये रैली स्थानीय नगर निगम से शुरू होकर बंगा रोड, बांसा वाला बाजार, गौशाला रोड, नाईयां वाला चौंक, चटकईया चौंक से होती हुई वापिस नगर निगम में आकर सम्पन्न हो गई। विधायक सोम प्रकाश ने कहा कि हमें स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान देना चाहिए और अपने घरों व आसपास को पूरी तरह से साफ सुथरा रखना चाहिए। रैली का नेतृत्व नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर सिंह वालिया व डिप्टी मेयर रणजीत सिंह खुराना ने किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा महासचिव सुरिंदर चोपड़ा, ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज सुच्चा सिंह, पार्षद संजय ग्रोवर, पार्षद सरबजीत कौर, पार्षद चंदा मिश्रा, चाचोकी पार्षद सरबजीत कौर, कांग्रेसी नेता अविनाश गुप्ता बाशी, बलजिंदर सिंह ठेकेदार, पार्षद परमजीत कौर कंबोज, नगर निगम यूनियन के प्रधान अशोक कुमार जोगा, चंद्र रेखा शर्मा आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी