किसानों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

कृषि सुधार कानून के विरोध में रविवार को गांव ईब्राहिमवाल में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:10 PM (IST)
किसानों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
किसानों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, सुभानपुर : कृषि सुधार कानून के विरोध में रविवार को गांव ईब्राहिमवाल में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। रोष मार्च में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के किसानों के अलावा बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। रोष मार्च किसान निशान सिंह की डेयरी से शुरू होकर दोबारा वहीं पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान किसानों ने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की तथा केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान जोगा सिंह, निशान सिंह, निर्मल सिंह ने कृषि सुधार कानून के खिलाफ गांवों में किसानों को लामबंद किया जाएगा तथा ग्रामीण स्तर पर मोदी विरोधी आंदोलन तेज होगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह प्रदेश स्तर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करें। इस अवसर पर सरपंच बलविदर सिंह इब्राहिमवाल, जीत सिंह फौजी, कुलवंत सिंह, हरजीत सिंह हैबतपुर, रणजीत सिंह, चिमन सिंह, निहंग बख्शीश सिंह, अर्जन सिंह, दयाल सिंह कुंडी रोड और बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी