सरकार पर फूटा किसानों का गुस्सा

कृषि सुधार कानून के विरोध में किसानों ने फत्तूढींगा अड्डे पर रविवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:25 PM (IST)
सरकार पर फूटा किसानों का गुस्सा
सरकार पर फूटा किसानों का गुस्सा

संवाद सहयोगी, कपूरथला : कृषि सुधार कानून के विरोध में किसानों ने फत्तूढींगा अड्डे पर रविवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। किरत किसान यूनियन व ग्रामीण मजदूर यूनियन और नौजवान भारत सभाओं ने नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किरत किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि कृषि सुधार कानून से हर वर्ग प्रभावित होगा। आए दिन किसानों के संघर्ष को कमजोर करने के लिए बेतुके बयान जारी कर फूट डालने की कोशिश की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कृषि सुधार कानून को वापस नहीं लिया गया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर तरसेम सिंह, निर्मल सिंह, मास्टर बलबीर सिंह, सोनू, अमरीक सिंह, बिक्रमजीत सिंह, सुखदेव सिंह, करनैल सिंह, दौलत सिंह, हंसा सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी