मुफ्त मेडिकल कैंप में 500 मरीजों के आंखों की जांच

श्री विश्वकर्मा चेरीटेबल अस्पताल ट्रस्ट फगवाड़ा की ओर से मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 02:39 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 02:39 AM (IST)
मुफ्त मेडिकल कैंप में 500 मरीजों के आंखों की जांच
मुफ्त मेडिकल कैंप में 500 मरीजों के आंखों की जांच

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : श्री विश्वकर्मा चेरीटेबल अस्पताल ट्रस्ट फगवाड़ा की ओर से प्रधान बलवंत राय धीमान की अगुआई में आंखों का मुफ्त चेकअप एवं आप्रेशन कैंप अमृत तथा अजीत चेरीटेबल ट्रस्ट यूके के सहयोग से लगाया गया। इस दौरान अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब 500 रोगियों की आंखों का चेकअप करके जरूरतमंदों के आप्रेशन करलेंस भी डाले। बलवंत राय धीमान ने बताया कि इससे पहले जालंधर के गांव कोट ग्रेवाल में जगतार सिंह ग्रेवाल तथा इकबाल सिंह ग्रेवाल यूके के सहयोग से कैंप लगाया गया था। जिसमें करीब 300 मरीजों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों की आंखों के बिल्कुल मुफ्त आप्रेशन अस्पताल में किये गए थे। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा धीमान सभा के उप प्रधान सुरिन्द्रपाल धीमान, महासचिव राजिन्द्र सिंह रूपराय, रमेश धीमान, जसपाल सिंह लाल, गुरनाम सिंह जूतला, अरुण रूपराय, सुखवंत सिंह घटोड़ा के अलावा कार्यालय सचिव बलविन्द्र सिंह रत्न आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी