पौधारोपण से स्वच्छ होगा पर्यावरण : भाटिया

प्रकृति पेड़ पानी और हवा पूरी मानवता का बिना किसी भेदभाव के जीवन जीने में मदद करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 02:14 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:12 AM (IST)
पौधारोपण से स्वच्छ होगा पर्यावरण : भाटिया
पौधारोपण से स्वच्छ होगा पर्यावरण : भाटिया

संवाद सहयोगी, कपूरथला : प्रकृति, पेड़, पानी और हवा पूरी मानवता का बिना किसी भेदभाव के जीवन जीने में मदद करते हैं। मनुष्य ने हमेशा अपने फायदे के लिए पौधों का गलत इस्तेमाल किया है। यह बात पर्यावरण प्रेमी सुखविदर मोहन सिंह भाटिया व गुरमुख सिंह ढोड ने पटेल नगर में लगाए गए पुराने पौधों की देखभाल करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी प्रकृति से दूर हो रही है। पर्यावरण का दूषित होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए तथा दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी