रेगुलर करने की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना

फगवाड़ा में पावरकाम में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:30 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:30 PM (IST)
रेगुलर करने की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना
रेगुलर करने की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पावरकाम में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों ने रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर बंगा रोड पर स्थित विभाग के कार्यालय के समक्ष दो दिवसीय रोष धरना दिया। कर्मचारियों की ओर से सरकार द्वारा कर्मचारियों के अधिकारों के खिलाफ पास किए गए बिलों के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि पंजाब के अलग-अलग विभागों में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर करेगी और युवाओं को रोजगार देगी। सरकार के 4.5 साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी वादा पूरा नहीं किया गया है जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि विभाग में ठेके पर काम कर रह कर्मचारियों का आर्थिक शोषण हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बिजली का काम करने के लिए ठेकेदार व विभाग की ओर से उपकरण नहीं मुहैया करवाए गए हैं। इसके अलावा उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित समय से ज्यादा काम करवाया जाता है। ठेकेदार की ओर से उन्हें समय पर सेलरी नहीं दी जाती है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि सरकार उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें विभाग में रेगुलर किया जाए। यदि कोई कर्मचारी करंट लगने से घायल होता है या उसकी मौत होती है तो सरकार उसे मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा सरकार कर्मचारियों को समय पर वेतन जारी करवाने के लिए निर्देश जारी करे। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी