पुरानी दाना मंडी में 16 घंटे बाधित रही बिजली

शनिवार रात को चली तेज आंधी के चलते कपूरथला मंडी क्षेत्र में रात 12 से बिजली बाधित रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:39 PM (IST)
पुरानी दाना मंडी में 16 घंटे बाधित रही बिजली
पुरानी दाना मंडी में 16 घंटे बाधित रही बिजली

संवाद सहयोगी, कपूरथला : शनिवार रात को चली तेज आंधी के चलते कपूरथला मंडी क्षेत्र में रात 12 बजे बिजली की सप्लाई बंद हो गई। रविवार को शाम चार बजे बिजली की सप्लाई बहाल हो सकी। आंधी की वजह से फ्यूज उड़ने के कारण 16 घंटे मंडी निवासियों को बिजली बंद का संताप झेलना पड़ा। वहीं लोगों को बिजली के साथ-साथ पानी बंद होने से भी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिस दौरान लोग प्रशासन को कोसते हुए नजर आए।

मंडी के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि शनिवार को देर रात तेज आंधी के चलते पावरकाम की ओर से बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई थी। बाद में सप्लाई चालू की गई और पुरानी दाना मंडी में तकनीकी फाल्ट के चलते 16 घंटे बाद ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगाया गया। लोगों का कहना था कि दिनभर पावरकाम के अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन किया गया लेकिन कोई भी कर्मचारी सप्लाई ठीक करने तक नहीं आया। पावरकाम के कर्मचारी लोगों को बार-बार आने का बहाना लगाते रहे। रविवार शाम चार बजे करीब 16 घंटे बाद पावरकाम के कर्मचारी बिजली ठीक करने आए। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने बताया कि हमारे पास पूरे शहर के लिए बिजली मरम्मत के लिए कर्मचारी कम है। इसलिए बिजली ठीक करने में देरी हुई है। शनिवार को मोहब्बत नगर में भी बिजली बंद रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश से फसल का नुकसान, सड़कों पर भरा पानी

संवाद सहयोगी, कपूरथला

शनिवार रात व रविवार सुबह हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। तेज हवाओं से कई जगहों पर आंधी के चलते दुकानों के फ्लैक्स बोर्ड भी गिर गए और सड़कों के किनारे लगे पेड़ गिर गए। बारिश के चलते शहर की कई पाश कालोनियों सहित कई इलाकों में सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी जमा हो गया। इसके चलते लोगों के घरों में जलभराव हो गया। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के आसार बने हुए है। कपूरथला में शनिवार व रविवार को हुई बरसात से आलू की फसल प्रभावित हो सकती है। बारिश से वहीं धान की फसल को नुकसान हुआ। खेतों में खड़ी फसल बारिश के चलते बिछ गई। बारिश होने के कारण फसल की कटाई भी रुक गई। मंडियों में धान की फसल बरसात के चलते भीग गई। जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई। बारिश से बाद सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। मौसम साफ हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। तेज आंधी के चलते धान की फसल को काफी नुक्सान हो सकता है। वही काटी जा रही फसल का काम बारिश के कारण रुक गया है।

chat bot
आपका साथी