अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

गांव बादशाहपुर में रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:10 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

संवाद सहयोगी, कपूरथला : चौकी बादशाह के अंतर्गत पड़ते गांव बादशाहपुर में रविवार को बाद दोपहर दो बजे को अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र करमचंद निवासी शेखूपुर के रूप में हुई है।

मृतक के बेटे करमचंद ने बताया कि उसके पिता अशोक कुमार दोपहर दो बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदार से मिलने के लिए सुभानपुर जा रहे थे। जब वह गांव धम्म बादशाहपुर के पास पहुंचे तो वह किसी अज्ञात वाहन की फैट लगने से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया गया है। बादशाहपुर चौकी के इंचा•ा अर्जुन सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला से मारपीट करने के आरोप में पति सहित चार नामजद

संवाद सहयोगी, कपूरथला : महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में थाना भुलत्थ की पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तार नहीं हुई है। पीड़िता बलविंदर कौर के पिता करनैल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी वार्ड नंबर-4 बेगोवाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बलविदर कौर की शादी साल 2009 में सुखजिदर सिंह निवासी पंडोरी राजपूता थाना भुलत्थ के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति सुखजिदर सिंह, सास गुरमीत कौर, ससुर परमजीत सिंह तथा ननद ने उसे परेशान करना शुरू कर दिय। कई बार उसकी बेटी से मारपीट की गई। तीन दिसंबर को ससुराल परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद उसकी बेटी अपने मायके घर बेगोवाल आ गई और थाना बेगोवाल की पुलिस को सूचित किया। थाना बेगोवाल की पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी