युवक से मारपीट के आरोप में आठ नामजद

युवक से मारपीट कर घायल करने के आरोप में थाना कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 11:00 PM (IST)
युवक से मारपीट के आरोप में आठ नामजद
युवक से मारपीट के आरोप में आठ नामजद

संवाद सहयोगी, कपूरथला : युवक से मारपीट कर घायल करने के आरोप में थाना कोतवाली पुलिस ने दंपती सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दलजीत सिंह निवासी गांव बूट ने बताया कि शुक्रवार को सुबह के समय गांव में स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। वापस आने के दौरान रास्ते में बलविदर सिंह, उसकी पत्नी परमजीत कौर व शिबू ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिल कर उसे रोक लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। उसे घायल में इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला से मारपीट करने के आरोप में दो नामजद

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी पुलिस ने महिला से मारपीट कर घायल करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरप्रीत कौर निवासी मोहल्ला संतपुरा गली नं.2 बताया कि 10 नवंबर को वह घर में अकेली थी। उसे रात 09:30 बजे फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह जगदीप सिंह निवासी गांव सैदो भुलाणा बोल रहा है। उक्त व्यक्ति ने उससे पैसे की मांग की तथा फोन पर जान से मारने की धमकियां देने लगा। रात करीब 10 बजे जगदीप सिंह अपने एक साथी जोकि अपने आपको भुल्लर बता रहा था, के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। उसकी माता गुरदेव कौर ने घायल अवस्था में ईलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी