देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, पुलिस की छापामारी में छह महिलाओं सहित आठ गिरफ्तार

कपूरथला में देह व्यापार में लिप्त आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:00 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:00 PM (IST)
देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, पुलिस की छापामारी में छह महिलाओं सहित आठ गिरफ्तार
देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, पुलिस की छापामारी में छह महिलाओं सहित आठ गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, कपूरथला : जालंधर रोड पर स्थित अर्बन एस्टेट के सामने एक घर में कई वर्षों से चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर थाना सिटी की पुलिस ने छापेमारी करते हुए छह महिलाओं एवं दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि जिले में चलाई जा रही अपराध विरोधी मुहिम के तहत डीएसपी सब डिवीजन सुरिदर सिंह की निगरानी में थाना सिटी के एसएचओ रघुबीर सिंह तथा थाना सदर के एसएचओ गुरदयाल सिंह ने संयुक्त तौर पर शहर में नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि जालंधर मार्ग पर एक महिला कई सालों से देह व्यापार का नेटवर्क चला रही है तथा उसके अड्डे पर बड़ी संख्या महिलाएं व ग्राहक मौजूद है। पुलिस टीम ने उक्त जगह पर छापामारी कर देह व्यापार का नेटवर्क चलाने वाली मुख्य आरोपित महिला को काबू किया। महिला से पूछताछ के बाद तलाशी के दौरान अड्डे से पांच अन्य महिलाओं तथा दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए युवकों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अकबर निवासी गांव रामेवाल तथा आकाश हंस निवासी जग्गू शाह डेरा कपूरथला बताया। तलाशी के दौरान अड्डे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि देह व्यापार के नेटवर्क को चलाने वाली मुख्य आरोपित महिला लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लड़कियां सप्लाई करती थी तथा उनसे पैसे वसूल करती थी। मुख्य आरोपित महिला ग्राहकों से वसूली गई राशि का अधिकांश हिस्सा अपने पास रख कर कुछ हिस्सा लड़कियों को दे देती थी। देह व्यापार का नेटवर्क चलाने वाली महिला के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है तथा उसने इस गैर कानूनी धंधे से काफी जायदाद बनाई हुई है जिसकी जांच जारी है। वहीं इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य भी आरोपितों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी