बावा लालवानी स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस

बावा लालवानी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:46 PM (IST)
बावा लालवानी स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस
बावा लालवानी स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस

संवाद सहयोगी, कपूरथला : बावा लालवानी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छठी एडोरेबल्ज के विद्यार्थियों ने विचार पेश करते कहा कि हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1970 में हुई थी और इसके बाद से हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। प्रधानाचार्या डा. एकता ध्वन ने छात्रों को शाबाशी दी और सभी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस वर्ष कोरोना काल में अर्थ-डे की थीम पृथ्वी को फिर से अच्छी अवस्था में बहाल करना है। इसके लिए इस बार उन प्राकृतिक प्रक्रियाओं और उभरती हुई हरित तकनीकों पर ध्यान दिया जाएगा, जो दुनिया के पारिस्थितिक तंत्र को फिर से कायम करने में मददगार साबित होंगे।

chat bot
आपका साथी