निगम कर्मियों की मेहनत से मिला फगवाड़ा को स्वच्छता अवार्ड : धालीवाल

फगवाड़ा के विधायक धालीवाल ने कहा कि फगवाड़ा को स्वच्छता अवार्ड मिलना गर्व की बात है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:15 PM (IST)
निगम कर्मियों की मेहनत से मिला फगवाड़ा को स्वच्छता अवार्ड : धालीवाल
निगम कर्मियों की मेहनत से मिला फगवाड़ा को स्वच्छता अवार्ड : धालीवाल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केंद्र सरकार की ओर से करवाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में फगवाड़ा नगर निगम ने बाजी मारी है। बीते दिनों दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुए सम्मान समारोह में नगर निगम फगवाड़ा को स्वच्छता अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया है। नगर निगम फगवाड़ा को मिले इस अवार्ड को लेकर विधायक बलविदर सिंह धालीवाल ने निगम अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा को स्वच्छता का अवार्ड मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व नगर निगम फगवाड़ा के अधिकारियों की मेहनत के चलते ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक धालीवाल ने कहा कि फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की स्वच्छता को लेकर वह हमेशा गंभीर रहे हैं और उनका प्रयास रहा है कि फगवाड़ा पूरी तरह से स्वच्छ रहे व लोग भी स्वच्छता के प्रति जागरुक रहे। इसके लिए उनकी की ओर से समय समय पर प्रयास किए गए और जागरुकता अभियान चलाए गए। विधायक धालीवाल के कहा कि नगर निगम फगवाड़ा के अधिकारियों ने फगवाड़ा को स्वच्छ रखने के लिए कड़ी मेहनत की व उनका प्रयास रहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में फगवाड़ा सबसे उपर रहे। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और शहर वासियों के सहयोग का ही परिणाम रहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में पंजाब भर से सिर्फ फगवाड़ा नगर निगम को यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने इस अवार्ड को मिलने पर समूह फगवाड़ा वासियों को इसी प्रकार से शहर को हरा भरा और स्वच्छ रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, शहरी क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी है।

chat bot
आपका साथी