सौरव खुल्लर ने नवजोत सिंह सिद्धू से जालंधर में मिलकर दी शुभकामनाएं

जिला यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव खुल्लर ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में हुए शामिल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:45 PM (IST)
सौरव खुल्लर ने नवजोत सिंह सिद्धू से जालंधर में मिलकर दी शुभकामनाएं
सौरव खुल्लर ने नवजोत सिंह सिद्धू से जालंधर में मिलकर दी शुभकामनाएं

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : जिला यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव खुल्लर ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नव नियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर में भेंट कर उन्हें बतौर पंजाब प्रधान पदासीन होने की शुभकामनाएं दी। बैठक के दौरान सौरव खुल्लर से प्रेम पूर्वक मिलते हुए सिद्धू ने जिला कपूरथला में यूथ कांग्रेस की गतिविधियों बारे जानकारी ली तथा आशीर्वाद देते हुए कहा कि किसी भी संगठन को ऊंचाई पर ले जाने में युवा शक्ति की हमेशा बड़ी भूमिका रहती है। सौरव खुल्लर ने इस भेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू ने समूह युवा वर्करों तथा कांग्रेस नेताओं में आपसी तालमेल बना कर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करने को कहा है। साथ ही मछली की आंख यानि अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव पर ध्यान एकाग्र करते हुए पार्टी की नीतियों को हर मतदाता तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया। सौरव खुल्लर ने कहा कि सिद्धू के मार्गदर्शन एवं यूथ प्रधान पंजाब वरिदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में निश्चित ही कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव के अलावा निकट भविष्य में संभावित फगवाड़ा नगर निगम चुनाव में भी शानदार जीत दिलाई जाएगी। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने से यूथ कांग्रेस भी बहुत उत्साह में है। जिसके बल पर फगवाड़ा कार्पोरेशन पर तो कांग्रेस पार्टी का कब्जा होगा ही वहीं कपूरथला की चारों विधानसभा सीटों पर भी भारी मतों से जीत दर्ज की जाएगी। वे खुद समूह युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कपूरथला जिला की चारों विधानसभाओं में कांग्रेस की विचारधारा तथा कैप्टन सरकार की उपलब्धियों को हर मतदाता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी