पुलिस कर्मचारियों को बाटे मास्क और सैनिटाइजर

आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम के प्रधान गुरदीप सिंह कंग की नेतृत्व मे पुलिस कर्मियों को मास्क बांटा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:14 PM (IST)
पुलिस कर्मचारियों को बाटे मास्क और सैनिटाइजर
पुलिस कर्मचारियों को बाटे मास्क और सैनिटाइजर

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम के प्रधान गुरदीप सिंह कंग की नेतृत्व में थाना सतनामपुरा पुलिस को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क तथा सैनिटाइजर भेंट किए। गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पत्तड़ को सैनिटाइजर तथा 200 मास्क भेंट किए गए हैं। जल्द ही सभी थानों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को मास्क तथा सैनिटाइजर बाटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा में पुलिस कर्मचारियों का प्रशसनीय योगदान है। प्रदेश सरकार की ओर से लगाए गए मिनी लाक डाउन का पालन किया जाए। घरों से बिना वजह बाहर न निकलें क्योंकि जरा सी लापरवाही पूरे परिवार के लिए खतरा बन सकती है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पत्तड़ ने आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम तथा गुरदीप सिंह कंग के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए जनता का सहयोग बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर सुनील ढींगरा, विनय कुमार बिट्टू, हरभजन सिंह लक्की, विपन कुमार, रणधीर करवल के अलावा एएसआइ बलविंद्र राय, एएसआइ बलवंत सिंह, एएसआइ रणजीत सिंह, एएसआइ जरनैल सिंह, एएसआइ तरसेम सिंह, एएसआइ परविंद्र सिंह, हवलदार लवप्रीत सिंह, सिमरनजीत कौर, जगमीत सिंह, दलजीत सिंह भी उपस्थित थे।

कोरोना से बचाव के लिए हिदायतों का करें पालन : धालीवाल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है। कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जिसको रोकने के लिए प्रदेश सरकार उचित प्रबंध कर रही हैं। विधायक ने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सभी सावधानियों व हिदायत का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना के लक्षणों में बुखार, खासी और सास लेने में तकलीफ, थकावट शामिल है। इससे बचाव के लिए समय-समय पर हाथों को कम से कम 40 सेकेंड के लिए अच्छी तरह साबुन के साथ साफ करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। प्रदेश में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में शामिल होकर लोग वैक्सीन लगवाएं।

chat bot
आपका साथी