डीसी ने तहसील और सेवा केंद्र के कामकाज का लिया जायजा

डिप्टी कमिश्नर दीप्ति उप्पल ने सब डिविजन भुलत्थ में तहसील सेवा केंद्र व बीडीपीओ दफ्तरों में चल रहे कार्य व कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:21 PM (IST)
डीसी ने तहसील और सेवा केंद्र के कामकाज का लिया जायजा
डीसी ने तहसील और सेवा केंद्र के कामकाज का लिया जायजा

संवाद सहयोगी, सुभानपुर : डिप्टी कमिश्नर दीप्ति उप्पल ने सब डिविजन भुलत्थ में तहसील, सेवा केंद्र व बीडीपीओ दफ्तरों में चल रहे कार्य व कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। यहां तक कि कंप्यूटर सिस्टम की भी समीक्षा का गई। बीडीपीओ दफ्तर नडाला में कांग्रेस नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला। उन्होने डीसी से नडाला की मुख्य समस्याओं जैसे कि जल निकासी, बंद पड़े ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र व नए अस्पताल के निर्माण के बारे में चर्चा की। डीसी ने एसडीएम को समस्याओं का समाधान करवाने तथा रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कांग्रेस नेता गोरा गिल ने कहा कि प्रदेश के लोग और सभी पंचायतें किसान के साथ हैं। कृषि सुधार कानून को वापस लेना चाहिए। मौके पर अवतार सिंह वालिया, शरणजीत सिंह पड्डा अध्यक्ष मार्केट कमेटी ढिल्लों, स्टीफन काला, मास्टर बलदेव राज, दलजीत सिंह नडाला, सुखविदर सिंह नसीब खस्सन, अध्यक्ष सरपंच यूनियन नडाला, मनप्रीत सिंह वालिया, हरपाल सिंह घुमन और अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी