क्लब ने साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके जिला प्रशासन की ओर से गठित कपूरथला साइकिलिंग क्लब की ओर से मिशन फतेह तहत शहर में साइकिल रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:15 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:15 PM (IST)
क्लब ने साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश
क्लब ने साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, कपूरथला : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके जिला प्रशासन की ओर से गठित कपूरथला साइकिलिंग क्लब की ओर से मिशन फतेह तहत शहर में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान शहर वासियों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।

इस दौरान शहर के अलग-अलग भागों में लोगों को कुदरती हवा, पानी व धरती की संभाल प्रति जागरूक किया व पर्यावरण को साफ सुथरा व स्वच्छ बनाई रखने के लिए सहयोग की अपील की गई।

क्लब के सदस्यों ने बताया कि आज हम कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रहे हैं। कोरोना कुदरत के साथ की छेड़छाड़ का ही परिणाम है। आज यदि हमने इस ओर ठोस कदम न उठाए तो पर्यावरण तब्दीली की चुनौतियां हमारे लिए एक संकट बनकर सामने आएगा।

इस दौरान पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक लोगों को अपना कर्तव्य समझकर पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला रेड क्रास सोसायटी के सचिव आरसी बिरहा, गुरबचन सिंह बंगड़, गुरमुख सिंह ढोड, सुरिंदर मोहन सिंह भाटिया, गोल्डी, प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय से शक्ति सरुप, बहन लक्ष्मी, बहन राधे, बीके अजय व अजय कुमार रैली भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी