कांग्रेस विकास के मुद्दे पर निगम चुनाव लड़ेगी, वादे पूरा कर रही कैप्टन सरकार : धालीवाल

विधायक धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार लोगों के हित में काम कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:12 PM (IST)
कांग्रेस विकास के मुद्दे पर निगम चुनाव लड़ेगी, वादे पूरा कर रही कैप्टन सरकार : धालीवाल
कांग्रेस विकास के मुद्दे पर निगम चुनाव लड़ेगी, वादे पूरा कर रही कैप्टन सरकार : धालीवाल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार प्रदेश व लोगों के हित में शानदार काम कर रही है। सरकार का मकसद लोगों को हर अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करवाना है। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। यह बात विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश में एकमात्र ऐसे नेता है जिन पर हर पंजाबी भरोसा करता है। विधायक ने कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से साल 2017 में हुए विधान सभा चुनावों में अपने चुनावी घोषणा पत्र में पंजाब की जनता के साथ किए सभी वादों को पूरा कर रही है। हर हलके को समय समय पर करोड़ों की ग्रांटें जारी की जा रही है। फगवाड़ा विधानसभा हलके में भी शहरी व ग्रामीण स्तर पर करोड़ों खर्च कर आम लोगों की मांग के मुताबिक विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं।

विधायक धालीवाल ने कहा कि फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव कांग्रेस विकास के मुद्दे पर लड़ेगी और जीत दर्ज कर अपना मेयर बनाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाबियों के खिलाफ काम कर रही है। कृषि कानून बनाकर देश के किसानों के साथ धोखा किया गया है। कृषि कानूनों की खामियों को सबसे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सबके सामने रख इसे वापस लेने की मांग की थी। विधायक धालीवाल ने कहा कि फगवाड़ा हलके के विकास में कोई भी कसर बाकी नही छोड़ी जा रही है और जन प्रतिनिधियों व लोगों की मांग के मुताबिक सभी विकास के काम करवाए जा रहे हैं। उप चुनाव में फगवाड़ा की जनता से किया हर वादा पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, ब्लाक कांग्रेस शहरी प्रधान संजीव बुग्गा, उप चेयरमैन जगजीवन लाल, सीनियर कांग्रेसी नेता पदमदेव सुधीर व सुनील पराशर, पीपीसीसी सचिव मनीष भारद्वाज, मार्केट कमेटी के सदस्य विनिश सूद, कमल धालीवाल व हनी धालीवाल, कुलदीप सिंह, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव खुल्लर, पूर्व पार्षद बंटी वालिया, पूर्व पार्षद जतिंदर वरमानी, पूर्व पार्षद मनीष प्रभाकर, पूर्व पार्षद रामपाल उप्पल, यूथ कांग्रेस प्रधान करमदीप सिंह कम्मा, जतिंदर वरमानी, मनीष प्रभाकर, संजीव भटारा, अश्वनी शर्मा, जगजीत बिट्टू, गुरदीप दीपा, ओम प्रकाश बिट्टू, सौरव जोशी, प्रमोद जोशी, युवा कांग्रेसी नेता अर्जुन सुधीर, जिला परिषद सदस्य निशा रानी व मीना रानी, गुरजीत पाल वालिया, हर्ष शर्मा, आशु मारकंडा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी