कोरोना संक्रमित महिला ने बच्चे को दिया जन्म

सिविल अस्पताल कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 01:55 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 01:55 AM (IST)
कोरोना संक्रमित महिला ने बच्चे को दिया जन्म
कोरोना संक्रमित महिला ने बच्चे को दिया जन्म

संवाद सहयोगी, कपूरथला : कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड में बीती रात नवजात की किलकारियां गूंजी। भुलत्थ के कोरोना पॉजिटिव गायत्री देवी ने बीती रात एक बच्ची को जन्म दिया। आइसोलेशन वार्ड में जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है। डीसी दीप्ति उप्पल ने बताया कि जिले में ऐसा पहला मामला है जहां कोरोना पॉजीटिव महिला ने नवजात को जन्म दिया है। डिलीवरी के लिए आइसोलेशन केंद्र में ही अलग से लेबर रूम बनाया गया है जिसमें दो बेड केवल ऐसी महिलाओं के लिए आरक्षित है जोकि गर्भवती है व कोरोना पॉजीटिव भी। लेबर रूम में गर्भवती महिलाओं की देखरेख के लिए व खाने पीने के लिए अलग इंतजाम किए गए है।

सिविल अस्पताल में कोविड लेबर रूम की स्टाफ नर्स हरीप कौर ने बताया कि महिला की डिलीवरी करवाना चुनौती पूर्ण था जिसे सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया।

chat bot
आपका साथी