कांग्रेसियों ने पुरानी कचहरी के आगे दो घंटे की भूख-हड़ताल, किसानों के हक में जारी रहेगा संघर्ष

जिला कांग्रेस के नेताओं ने शनिवार को किसान अधिकार दिवस पर कृषि सुधार कानून को वापस लेने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:19 AM (IST)
कांग्रेसियों ने पुरानी कचहरी के आगे दो घंटे की भूख-हड़ताल, किसानों के हक में जारी रहेगा संघर्ष
कांग्रेसियों ने पुरानी कचहरी के आगे दो घंटे की भूख-हड़ताल, किसानों के हक में जारी रहेगा संघर्ष

संवाद सहयोगी, कपूरथला : कुल हिद कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस के नेताओं ने शनिवार को किसान अधिकार दिवस पर कृषि सुधार कानून को वापस लेने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। पुरानी कचहरी में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो घंटे की भूख-हड़ताल की ताकि किसान के अधिकारों के लिए सत्याग्रह की शुरुआत की जा सके। पुरानी कचहरी के बाहर जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी की अगुआई में गांव-गांव जाकर किसानों को केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। किसानों के संघर्ष में हर संभव मदद किया जाएगा। इस अवसर पर नगर सुधर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज भसीन, अमरजीत सैदोवाल, प्रवक्ता गोरा गिल, वाईस चेयरमैन मार्केट कमेटी राजिदर कौड़ा, गुरदीप बिशनपुर, बलजीत सिंह काला, राजबीर सिंह लाभ, अश्वनी राजपूत, सुभाष भार्गव, दीप शेखूपुर, चरणजीत हंस, विनोद सागर मास्टर, रविदर महिद्रा, बलबीर सिंह, जतिन शर्मा, जसविदर, सुखविदर लाडी, ठाकुर दास गिल, दर्शन सिंह चीमा, विजय, अभिषेक बहल, नवीन सभरवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी