कांग्रेस वर्करों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस

यूथ कांग्रेस कपूरथला की ओर से शनिवार को राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:51 PM (IST)
कांग्रेस वर्करों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस
कांग्रेस वर्करों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : यूथ कांग्रेस कपूरथला की ओर से शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कोविड-19 से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के छात्रों की स्कूल व कालेज की फीस जमा की गई। जिला यूथ प्रधान सौरव खुल्लर एवं जिला उप प्रधान बलजिन्द्र सिंह बांसल ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से कई छात्रों के माता-पिता का रोजगार छिन गया तथा कई परिवारों के सदस्य कोरोना की भेंट चढ़ गए। लोग आर्थिक तंगी के शिकार है। यूथ कांग्रेस पंजाब के प्रधान बरिद्र सिंह ढिल्लों के निर्देशानुसार जिले के 10 कोरोना प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के स्कूल अथवा कालेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों की खोज की गई जिनमें नडाला के सात व फगवाड़ा के तीन विद्यार्थी शामिल हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शैक्षिक संस्था के नाम का चेक भेंट करके दो महीने की फीस की अदायगी की गई है। इस अवसर पर परमवीर सिंह, लक्की भारद्वाज, अजय पंडित, हरजिन्द्र सिंह बसरा, रवि प्रकाश आदि उपस्थित थे।

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर विधायक धालीवाल ने करवाई अरदास

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) की ओर से शनिवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधान राहुल गांधी के जन्मदिवस के मौके पर साहिबजादा अजीत सिंह नगर गली नंबर पांच में स्थित गुरुद्वारा साहिब में शुकराना समागम का आयोजन करवाया गया। विधायक धालीवाल ने गुरु चरणों में नतमस्तक होकर कोरोना महामारी के जल्द खात्मे और कोरोना प्रभावित मरीजों की जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी के जन्मदिवस पर फगवाड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुद्वारा साहिब में उनके लंबी आयु, स्वस्थ जीवन की प्रार्थना हेतु अरदास करवाई गई है। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौरान कांग्रेस पार्टी देश के हर वर्ग के साथ खड़ी है और हर जरूरतमंद परिवार की मदद कर रही है। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस के शहरी प्रधान संजीव बुग्गा, रामकुमार चड्ढा, केके हीरो, सुनील पराशर, अश्विनी शर्मा, अमरजीत पीपारंगी, दविदर सपरा, रानी पीपारंगी, सोहन सिंह, बंटी वालिया, मनीष भारद्वाज, गुरजीत वालिया, अविनाश गुप्ता, कर्मजीत, सतीश सल्होत्रा, धर्मवीर सेठी, सतपाल मट्टू, डा. कटारिया, अश्विनी शर्मा, निखिल वाधवा, सुखपाल सिंह हैप्पी, डा. सैफी चड्ढा, अश्वनी शर्मा, सौरभ जोशी, सोनू पशरीचा, बाबी बोहरा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी