कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : धालीवाल

पंजाब में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से तैयारी की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 08:14 PM (IST)
कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : धालीवाल
कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : धालीवाल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पंजाब में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से अभी से तैयारियां की जा रही है। कांग्रेस 2022 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व में लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। यह बात विधायक बलविदर सिंह धालीवाल ने कही। विधायक ने कहा कि कैप्टन अमरिदर पंजाब के लोगों के लोकप्रिय मुख्यमंत्री व नेता है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने पंजाब हित व लोकहित में शानदार काम किया है। साल 2022 का चुनाव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व में लड़ने के कांग्रेस हाईकमान के फैसले का विधायक धालीवाल ने स्वागत करते कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही कैप्टन के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है। सभी मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के साथ है। प्रदेश की जनता आगामी 2022 में होने वाले चुनावों के दौरान भी कैप्टन अमरिदर सिंह को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। विधायक धालीवाल ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी खत्म हो गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में विकास हो रहा है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस आगमी चुनावों को लेकर से तैयारियां कर रही है और हाईकमान के निर्देशों का पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल, भाजपा, आम आदमी पार्टी और बसपा का कोई आधार नहीं है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, ब्लाक कांग्रेस शहरी प्रधान संजीव बुग्गा, उपचेयरमैन जगजीवन लाल, सीनियर कांग्रेसी नेता पदमदेव सुधीर, सुनील पराशर, मनीष भारद्वाज, मार्केट कमेटी के सदस्य विनिश सूद, कमल धालीवाल, हनी धालीवाल, अश्वनी शर्मा, कुलदीप सिंह, पूर्व पार्षद बंटी वालिया, पूर्व पार्षद जतिदर वरमानी, पूर्व पार्षद मनीष प्रभाकर, पूर्व पार्षद रामपाल उप्पल, जतिदर वरमानी, मनीष प्रभाकर, संजीव भटारा, जगजीत बिट्टू, गुरदीप दीपा, ओम प्रकाश बिट्टू, सौरव जोशी, यूथ कांग्रेस प्रधान करमदीप सिंह कम्मा, अर्जुन सुधीर, जिला परिषद सदस्य निशा रानी व मीना रानी, गुरजीत पाल वालिया, हर्ष शर्मा, आशु मारकंडा, सुखपाल बिनिग भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी