कपूरथला निगम पर 45 सीटों के साथ 'पंजे' का शिकंजा

नगर निगम कपूरथला के चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 08:56 PM (IST)
कपूरथला निगम पर 45 सीटों के साथ 'पंजे' का शिकंजा
कपूरथला निगम पर 45 सीटों के साथ 'पंजे' का शिकंजा

हरनेक सिंह जैनपुरी, कपूरथला

नगर निगम कपूरथला के चुनाव में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप करते हुए 50 वार्डों में 45 पर अपना कब्जा जमा लिया है। भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के हिस्से एक भी सीट नही आई है। शिरोमणि अकाली दल को तीन सीट मिली है जबकि दो वार्डों में आजाद उम्मीदवार भी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।

उधर नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी की 13 सीटों में से कांग्रेस ने 10 पर जीत प्राप्त की है और अकाली दल के हिस्से तीन सीट आई है।

नगर निगम कपूरथला के वार्ड एक से कांग्रेस की वीना सलवान को 591 वोट मिले है जबकि आप की बलविदर कौर को 144 मिले हैं। भाजपा को 44 व अकाली दल को 20 वोट मिले हैं। वार्ड 2 से कांग्रेस उम्मीदवार मनजिदर सिंह शाही को 723 वोट एवं भाजपा के शशी पाठक को 543, आप के संदीप कुमार को 103, शिअद के दीपक शर्मा को 50 वोट ही मिल सके हैं। वार्ड नंबर तीन से कांग्रेस की कुलवंत कौर को 1299 वोट और अकाली दल की परमजीत कौर को 229 वोट मिले हैं। वार्ड चार से कांग्रेस के मास्टर विनोद सूद को 853 व आप के जरनैल सिंह को सिर्फ 33 वोट मिले हैं। वार्ड पांच से कांग्रेस की मनजीत कौर को 498, शिअद की रनदीप कौर को 146, भाजपा की सरुची धीर को 112 व आप की रितू को 50 वोट मिले हैं। वार्ड छह से कांग्रेस की ज्योति धीर को 707, शिअद के सेवा सिंह को 154 एवं आप के अवतार सिंह को 44 वोट मिले। वार्ड सात से आजाद प्रत्याशी हरमिदर कौर सोधी को 194 वोट, कांग्रेस की दिलराज को 182, शिअद के कुलविदर कौर मुलतानी को 148 और आप की सुनीता कुमारी को मात्र 16 वोट ही मिले हैं। वार्ड आठ से कांग्रेस के मनीष अग्रवाल बिना मुकाबला पहले ही जीत चुके हैं। वार्ड नौ से कांग्रेस की हरजीत कौर को 590 वोट, शिअद की बलजिदर कौर को 335, आप की बलबीर कौर को 67 और सविदर कौर आजाद को 14 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 10 से कांग्रेस के अजमेर सिंह को 953 वोट, शिअद के लखविदर सिंह को 244, बीजेपी के लक्की व आप के दारा सिंह 19-19 वोट मिले जबकि आजाद उम्मीदवार बलविदर सिंह ने 12 वोट हासिल किए हैं।

उधर वार्ड 11 से कांग्रेस की नरजीत कौर को 548, शिअद की प्रदीप कर को 208 व आप की कुलवंत कौर को 19 वोट मिले। वार्ड 12 से कांग्रेस के मनोज कुमार को 188 , शिअद की बलजीत कौर को 66, भाजपा के अशीष कुमार को 15 व आप के हरप्रीत सिंह को आठ जबकि आजाद प्रत्याशी ओंकार सिंह को 53 वोट मिले। वार्ड 13 से कांग्रेस की प्रिथपाल कौर को 263, शिअद की अमनप्रीत कौर को 143 वोट मिले। वार्ड 14 से कांग्रेस के विकास शर्मा को 680, शिअद के विवेक सिंह बैंस को 140 और आप के बलबीर सिंह को 92 वोट मिले। वार्ड 15 से कांग्रेस की अमनदीप कौर को 445, आप की सुरजीत कौर को 149 व बीजेपी की कुसुम पसरीचा को 101 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 16 से अकाली दल के प्रदीप सिंह को 250 वोट एवं कांग्रेस के रवी इंद्रजीत सिंह को 248 वोट मिले जबकि भाजपा के अनरुधरा कुमरा को 85 व आप के तेजपाल को 62 वोट हासिल हुए। वार्ड 17 से कांग्रेस की ऊषा अरोड़ा को 327, शिअद की इंद्रजीत कौर जबकि नोटा को 21 गए है। वार्ड 18 से कांग्रेस के विजेता हरजीत सिंह बब्बा को 692, शिअद के हरबंस सिंह वालिया को 543, आम आदमी पार्टी के भगत सिंह व भाजपा के मनमोहन राय को 12 वोट प्राप्त हुए। वोट, वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस की बिमला देवी को 498, शिअद की ऊषा रानी को 145, आप की सुनीत को 61 व भाजपा की रेखा कुमारी गुप्ता को 76 वोट मिले तथा वार्ड 20 से कांग्रेस के संदीप सिंह को 586, शिअद के हरप्रीत सिंह को 462, भाजपा के करन सिंह मान को 64 व आम के राम दुलार को 36 वोट हासिल हुए। वार्ड 21 में कांग्रेस की जीनत और अकाली दल की पिकी के बीच मुकाबला बराबर वोटों की वजह से टाई हो गया है और टास में कांग्रेस की जीनत विजेता रही। दोनों को 259-259 वोट मिले थे जबकि आजाद प्रत्याशी सोनिया को पांच, आप की जसविदर कौर को 11 और भाजपा की राणों को 135 वोटें मिली है।

इसके अलावा वार्ड 22 से कांग्रेस के बलजीत सिंह काला को 314, भाजपा के पुरुषोत्तम पासी को 222, शिअद के विजय कुमार को 89 व आप के विशाल गुप्ता को 291 वोट मिले। वार्ड 23 से कांग्रेस की श्वेता गुप्ता को 802 वोट, शिअद की निशा गुप्ता को 242, भाजपा की कोमल धीर को 112 व आम की रमेश रानी को 75 वोट मिले। वार्ड 24 से कांग्रेस की हरजीत कौर को 525 वोट, शिअद के गुरप्रीत सिंह को 207, भाजपा के राजेश कुमार को 191, आप के हरदीप सिंह को 20 वोट मिला। वार्ड 25 से कांग्रेस की सविता चौधरी को 471 वोट, आजाद मधू शर्मा को 173, शिअद की अंजु शर्मा को 83 तथा भाजपा की रचना तुली को 23 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 26 से कांग्रेस के गरीश कुमार भसीन को 614 वोट व अकाली दल के सुखजिदर सिंह बब्बर को 557, भाजाप के कमलजीत को 67 व आप के पुषपिदर सिंह को 45 वोटें मिली। वार्ड 27 से कांग्रेस की नरिदर कौर को 456 वोट, भाजपा की पल्लवी महाजन को 423, शिअद की आत्मजीत कौर को 118, आप की अमरजीत कौर को 107 वोटें मिली। वार्ड 28 से अकाली दल के अशोक कुमार भगत 505 वोट से विजय हुए जबकि कांग्रेस के दीपक महाजन को 479, भाजपा के धर्मपाल महाजन को 108 व आप के राजविदर सिंह को 17 वोट मिले। वार्ड 29 से कांग्रेस की कुसम को 543, शिअद की रेखा रानी 208, भाजपा की मंजू बाला को 116 व आप की गुलशन कुमारी को 68 एवं वार्ड 30 से कांग्रेस के करन महाजन को 807, भाजपा के पियूष मनचंदा को 245, शिअद के रजिदर सिंह धंजल को 254 व आप के कंवर इकबाल को 104 वोट मिले है। वार्ड 31 से कांग्रेस की सरिता को 344, शिअद की गगनदीप कौर को 133, आफ की प्रिथपाल कौर को 68, बीजेपी की ममता को 84 और आजाद ममता रानी को सात वोट मिले। वार्ड 32 से कांग्रेस के राहुल शर्मा को 560, शिअद की बलविदर कौर को 134, आप के हरबंस लाल को 31 व भाजपा के अमरनाथ को 25 वोट मिले। वार्ड 33 से कांग्रेस की नरिदरजीत कौर 708, आजाद उम्मीदवार सुदेश कुमारी को 296, शिअद की मीनू को 156, भाजपा की कमलेश कुमारी को 36 वोट मिले। वार्ड 34 से कांग्रेस के नरिदर मनसू को 650 वोट, शिअद के सुरजीत सिंह को 318, आजाद उम्मीदवार दलजीत सिंह को 78 तथा आप के राकेश कुमार को 18 वोट हासिल हुए। वार्ड 35 से कांग्रेस की बिमला देवी को 239, शिअद की किरनजीत कौर को 208, भाजपा की सुनैना को 44 व आप की चरनजीत कौर को 17 वोट मिले। वार्ड 36 से कांग्रेस के जगतार सिंह झीता को 641, आजाद हरदियाल सिंह झीता को 397, आप के शेखर कुमार को 74 व भाजपा के बलबीर सिंह को 19 वोट मिले। वार्ड 37 से नरिदर कौर आजाद 216 वोट लेकर जीती है जबकि कांग्रेस सुखविदर को 154, शिअद की परमजीत कौर को 127, आप की अनुपूर्य दूबे को 108 वोट मिले। वार्ड 38 से कांग्रेस के केहर सिंह को 759, आजाद प्रत्याशी हरनेक सिंह हरी को 305, आप के कुलदीप सिंह को 397, शिअद के जसपाल सिंह को 46 व भाजपा के रविदर चंद्र को 6 वोट जबकि नोटा को 10 वोट मिले। वार्ड 39 से कांग्रेस कीसविता शर्मा को 610, शिअद की भुपिदरजीत कौर को 153, आप की जौली 19 व आजाद तरनजीत कौर 13 तथा भाजपा की रचना रानी को पांच वोट प्राप्त हुए। वार्ड 40 से कांग्रेस के ठाकुर दास 579 वोट लेकर विजेता बने जबकि शिअद के पंजाब सिंह को 296, आजाद जसपाल सिंह को 27, आजाद प्रत्याशी गोल्डी सभ्रवाल ने 10 तथा आप के जसविदर सिंह ने नौ प्राप्त किए।

उधर वार्ड 41 से कांग्रेस की कुलबीर कौर को 321, शिअद की शमिदर कौर को 154, आप की अमनदीप कौर को 27, आजाद उम्मीदवार अमरजीत कौर को 27 जबकि भाजपा की कुलजीत कौर सिर्फ दो वोट ही प्राप्त कर सकी। वार्ड 42 से कांग्रेस के कंवलजीत सिंह काका को 621, बसपा के हरिदर कुमार शीतल को 118, आप के राकेश कुमार को 73, भाजपा के विशाल देव सल्होत्रा को 36 तथा शिअद के जसपाल सिंह को 35 वोट मिले। वार्ड 43 से कांग्रेस की रेनू भंडारी को 658, शिअद की बबली को 637, भाजपा की अन्नु को 71, बसपा की कांता राणी को 14 वोट मिले। वार्ड 44 से कांग्रेस की हरसिमरन जीत सिंह को 893, भाजपा के पवन धीर को 246, आप के नरेश चावला को 23 तथा शिअद के सुखदेव सिंह को 13 वोट मिले। वार्ड 45 से कांग्रेस की छमा को 490, शिअद की किरन कौर 180 वोट मिले। वार्ड नंबर 46 से कांग्रेस के मनजीत सिंह को 640, शिअद के सुखविदर सिंह को 457, बसपा के जोगिदर सिंह को 41, भाजपा के अनिल कुमार को 10 वोट मिले। वार्ड 47 से कांग्रेस की गुरशरन कौर को 278, शिअद की कुलविदर कौर को 172, आप की वर्षा को 127, भाजपा की आषा रानी को 41 तथ बसपा की परमजीत कौर को 13 वोट मिले। वार्ड 48 से अकाली दल के हरीश कुमार को 395, कांग्रेस के बलविदर सिंह को 289, आप के विकास मोमी को 36 वोट मिले। वार्ड 49 से कांग्रेस की मनजीत कौर को 593, शिअद की गीता सिद्धी को 150, आजाद मधू को 72, आप की हरजीत कौर को 65 व भाजपा की रिपी को 59 वोट मिले। वार्ड 50 से कांग्रेस के देशबंधु को 746, भाजपा के कुमार गौरव को 222, शिअद के हनी बहल को 138, आजाद विशाल बहल को 82 एवं आप के प्रवीण कुमार को 73 वोट प्राप्त हुए।

chat bot
आपका साथी