रेहड़ी वालों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

नगर निगम कपूरथला रेहड़ी वालों के लिए प्रशिक्षण मुहिम चला रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM (IST)
रेहड़ी वालों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
रेहड़ी वालों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

जागरण संवाददाता, कपूरथला : शहर निवासियों को स्वच्छ व साफ फल और सब्जियां उपलब्ध करवाने के मकसद से नगर निगम कपूरथला की ओर से शहर में रेहड़ी लगाने वालों के लिए विशेष सिखलाई प्रोग्राम शुरू किया गया है। प्रोग्राम के माध्यम से उन्हें सब्जियों और फलों की देखभाल करने के अलावा स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। हर रेहड़ी वालों को रोजाना 200 रुपये दिहाड़ी भी जा रही है ताकि वह सिखलाई में नियमित तौर पर आ सके।

नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल व मेयर कुलवंत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार के स्थानीय सरकारी विभाग की ओर से पर्यावरण माहिरों के माध्यम से यह सिखलाई प्रदान की जा रही है ताकि पर्यावरण एवं आस-पास को साफ-सुथरा रखने के अलावा आम लोगों की सेहत को भी बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि कपूरथला शहर को एक हजार से अधिक रेहड़ी वालों को सिखलाई के लिए रजिस्टर्ड किया गया है जिन्हें दो से पांच अगस्त तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें 200 रुपए प्रति सिखलाई सेशन दिया जा रहा है ताकि वे उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर शहर की सफाई में अपना योगदान दे सकें।

उल्लेखनीय है कि आम तौर पर शहर में अनेक रेहड़ी वाले गली सड़ी सब्जी व फल रेहड़ी में रख कर बेचते नजर आते हैं जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सेहत विभाग ने भी कभी इनके खिलाफ कोई कारवाई नही की थी कि गरीब लोग है। इससे लोगों की सेहत पर विपरीत असर हो रहा था। इसके चलते नगर निगम ने रेहड़ी व फड़ी वालों को विशेष सिखलाई देनी की योजना बनाई है जिसके काफी सार्थिक परिणाम मिलने की उम्मीद है।उन्होंने रेहड़ी वालों से अपील की गई है कि वह बची व खराब पड़ी सब्जियों या फलों को खुले में ना फेंके। इससे मानसून सीजन दौरान बिमारी फैलने का खतरा रहता है। ईओ आदर्श कुमार शर्मा ने कहा कि निगम की तरफ से इस तरह के अभियान आगे भी चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी