सीजेएम ने सुखजीत आश्रम में जांचे प्रबंध

जिला और सेशन जज किशोर कुमार ने सुखजीत आश्रम का दौरा किया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 02:13 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 02:13 AM (IST)
सीजेएम ने सुखजीत आश्रम में जांचे प्रबंध
सीजेएम ने सुखजीत आश्रम में जांचे प्रबंध

जागरण संवाददाता, कपूरथला : जिला और सेशन जज किशोर कुमार, चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट अजीत पाल सिंह और चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट मोनिका लांबा ने सुखजीत आश्रम होम फोर मेंटली रिटायर्ड चिल्ड्रेन कपूरथला और आर्य वात्सल्य गृह वैदिक शर्म आश्रम कपूरथला का दौरा किया। इस दौरानदोनों संस्थाओं के प्रबंध, बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, भोजन सामग्री और अन्य प्रबंधों की जांच की। जजों ने आश्रम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

बताते चलें कि सुखजीत आश्रम में इस समय लगभग 42 एवं आर्य वात्सल्य में 10 स्पेशल बच्चे रह रहे हैं। आश्रम की ओर से बच्चों की देखभाल की जा रही है। समय-समय पर सिविल अस्पताल के डॉक्टर आश्रम में आकर बच्चों के सेहत की जांच करते हैं। जिला और सेशन जज ने आश्रम में खाना बनाने की जगह का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि खाना बनाने के बाद उसे ढ़क कर रखा जाए। बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन दिया जाए। आश्रम में रहने वाले बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाए। सीजेएम ने आश्रम में रह रहे बच्चों से बातचीत भी तथा उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सीडीपीओ कम सुपरिटेंडेंट सुखजीत आश्रम स्नेह लता, कमला शर्मा सीनियर सहायक, रमा आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर, कुलबीर कौर, अमरजीत कौर, विश्वजीत, मीरा मेहता तथा अंकुश मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी