बच्चे बोले: धरा को बचाने के लिए बनाएं हरा-भरा

डिप्स चेन के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों और अध्यापकों द्वारा प्राकृतिक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:18 PM (IST)
बच्चे बोले: धरा को बचाने के लिए बनाएं हरा-भरा
बच्चे बोले: धरा को बचाने के लिए बनाएं हरा-भरा

संवाद सहयोगी, कपूरथला। डिप्स चेन के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों और अध्यापकों द्वारा प्राकृतिक साधनों को बचाने का संदेश देते हुए विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस मनाया गया।

इस मौके पर पोस्टर मेकिग, पौधे लगाकर तथा कविता गायन कर बच्चों ने बताया कि किस तरह से हम जंगलों और वन्य जीवो को खत्म कर प्रदूषण को बढ़ा कर कई तरह की समस्याओं को बढ़ावा दे रहे। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण को बचाने के विभिन्न तरीकों का संदेश दिया। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण को बचाने और हरियाली से युक्त जीवनशैली को अपनाने का प्रण लिया।

स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों की इन गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण हमारी पृथ्वी को संतुलित रखता है। जंगलों में कई तरह के जानवर, कई तरह की जड़ी-बूटियां पाई जाती है, पर कुछ लोग अपने लाभ के लिए वन काट देते हैं। इसलिए हमें लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि वह जंगलों को न काटे क्योंकि यह जंगली जानवर और पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने में मदद करते है।

एमडी तरविदर सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ पर्यावरण स्थिर और बढि़या समाज की नींव होता है, इसलिए पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए हमें प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि आज के समय में जीवन में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में हम अगर इस प्रकृति की सुरक्षा करेंगे तो आने वाला भविष्य खुशहाल बनेगा।

chat bot
आपका साथी