बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर नाटक का मंचन किया

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस स्कूल प्रिंसिपल श्रीमति रेनु ठाकुर की अगवाई में हर्षोल्लास से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:30 PM (IST)
बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर नाटक का मंचन किया
बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर नाटक का मंचन किया

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस स्कूल प्रिंसिपल श्रीमति रेनु ठाकुर की अगवाई में हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल चेयरमैन श्री पंकज कपूर शामिल हुए। बच्चों ने गायन और नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने गुबारे छोड़े तथा अपने प्रिय चाचा नेहरू को याद करते हुए उनके जीवन पर आधारित नाटक एवं भाषण प्रस्तुत किये। प्रिंसिपल रेनु ठाकुर ने बाल दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। उन्होंने अपना जन्म दिवस 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में बच्चों को समर्पित कर दिया था। स्कूल चेयरमैन पंकज कपूर ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की तथा बच्चों को टाफियां चॉकलेट आदि भेंट किये। स्कूल की ओर से बच्चों को फगवाड़ा के प्रसिद्ध गुरुद्वारा सुखचैनआणा साहिब के दर्शन भी करवाये गए। जहां नतमस्तक होकर बच्चों ने गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने के उपरांत कुछ समय रुहानी कीर्तन श्रवण किया। इस अवसर पर समूह स्कूल स्टाफ उपस्थित था।

chat bot
आपका साथी