जनता से किए हर वादे पूरा करेगी चन्नी सरकार : राणा

कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात शनिवार को फगवाड़ा पहुंचे राणा गुरजीत सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:32 PM (IST)
जनता से किए हर वादे पूरा करेगी चन्नी सरकार : राणा
जनता से किए हर वादे पूरा करेगी चन्नी सरकार : राणा

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात शनिवार को फगवाड़ा पहुंचे राणा गुरजीत सिंह का सीनियर कांग्रेस नेता हरजीत सिंह परमार के निवास स्थान पर कांग्रेस नेताओं एवं वर्करों ने पूर्व मंत्री जोगिंद्र सिंह मान के नेतृत्व में स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की ओर से जो वादे प्रदेश की जनता के साथ किए गए हैं उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास ओर मजबूत हुआ है। राणा गुरजीत सिंह ने दावा किया कि अगले साल के शुरू में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर शानदार जीत प्राप्त करके सत्ता में वापसी करेगी। इस दौरान जोगिंद्र सिंह मान ने कहा कि वह कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं और कांग्रेस वर्करों सहित फगवाड़ा वासियों की सेवा में हमेशा उपस्थित रहे हैं। वह आगे भी कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला कोआर्डीनेटर दलजीत राजू दरवेश पिड, सतबीर सिंह वालिया, जिला यूथ कार्यकारी प्रधान हरनूर सिंह मान, अवतार सिंह, वरुण बंगड़, सुखविन्द्र बिल्लू, सुरजीत खेड़ा, तरलोचन सिंह, कुलदीप सरदाना, अशोक कुलथम, पवन शर्मा पप्पी, गुरदीप सिंह दीपा, ओम प्रकाश बिट्टू, विक्की सूद, मनीष प्रभाकर, पदमदेव सुधीर निक्का, अमरजीत कुमार, रविंद्र रवि, मलकीयत सिंह रघबोतरा, तृप्ता शर्मा, रविन्द्र सिंह, मनजोत सिंह, गुरप्रीत कौर जंडू, राम कुमार चड्ढा, सुनील पराशर, केके शर्मा, कुलविन्द्र, पप्पी शर्मा, अशोक डीलक्स, मधु सरवटा, बंटी, काका नंबरदार, हुसन सिंह घुम्मण, मनोहर लाल कौड़ा, अशोक कौड़ा, ब्रिज कुमरा, राकेश दुग्गल, अंकुर बेदी, रवि दत्त, प्यारा के अलावा यूथ नेता साबी गिरन, साबी, काला, दीपा दुग्गां, चरनदीप मानांवाली व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी