धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा, सूर्य को महिलाओं ने दिया अ‌र्घ्य

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : छठ पूजा त्योहार को लेकर मंगलवार को स्थानीय चाचोकी नहर पर छठ घाट बनाकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 02:17 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 02:17 AM (IST)
धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा,  सूर्य को महिलाओं ने दिया अ‌र्घ्य
धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा, सूर्य को महिलाओं ने दिया अ‌र्घ्य

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : छठ पूजा त्योहार को लेकर मंगलवार को स्थानीय चाचोकी नहर पर छठ घाट बनाकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। छठ पूजा को लेकर फगवाड़ा में रह रहे बिहार व यूपी के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस उपलक्ष्य में नहर के घाट पर छठी माता के मंदिर बनाए गए है। षष्ठी के दिन सुबह वेदी पर जाकर छठ माता की पूजा की गई, फिर दोपहर बाद घाट पर वेदी के पास पूजन सामग्री चढ़ाई गई व दीप जलाए गए। इसके बाद अस्त होते हुए सूर्य को दीप दिखाकर प्रसाद अर्पित कर दूध व जल चढ़ाया गया एवं दीप जल में प्रवाहित किए। वहीं आज बुधवार को श्रद्धालु भोर में परिजनों के साथ घाट पर जाकर पानी में खड़े होकर सूर्य का लाल गोला दिखने पर दीप अर्पित कर उसे जल में प्रवाहित करेंगे, इस दौरान श्रद्धालु अंजलि से जल अर्पित करने के साथ साथ दूध चढ़ाएंगे और भगवान सूर्य को प्रसाद अर्पित करेंगे। समारोह में स्थानीय भाजपा विधायक सोम प्रकाश व उनकी पत्‍‌नी समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश विशेष तौर पर शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सोम प्रकाश ने कहा कि छठ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है और चाचोकी नहर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने के लिए पहुंचते है। विधायक ने कहा कि चाचोकी नहर के पास छठ पूजा के दौरान पूर्व में श्रद्धालुओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन पूर्व की अकाली भाजपा गठबंधन सरकार ने छठ घाट पर लाखों रूपए खर्च कर विकास के काम करवाएं। विधायक ने कहा कि सभी धर्मो के लोगों को मिलजुल कर सभी तैयार मनाने चाहिए। विधायक सोम प्रकाश ने कहा कि वे फगवाड़ा हलके के विकास के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है, शहर में विकास से जुड़ी कोई भी समस्या रहने नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर जिला भाजपा महासचिव अनुराग मनखंड, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य रमेश सचदेवा व राकेश दुग्गल, भाजपा प्रधान परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी, भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप आहूजा, पार्षद परमजीत सिंह खुराना, भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा, पार्षद रवि कुमार, डाक्टर पवन बसंत, बलविंदर ठाकुर, सिम्मी नारंग सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

सूर्य देव की उपासना का महापर्व है छठ पूजा : सांपला

फगवाड़ा में चाचोकी नहर पर मनाए गए छठ पूजा पर्व पर केंद्रीय राज्य मंत्री व लोकसभा हलका होशियारपुर से सांसद विजय सांपला भी विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सांपला ने कहा कि कहा कि छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का महापर्व है, साथ ही समाजिक समता का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में जिस हर्षोल्लास के साथ ये पर्व मनाया जा रहा है, मैं इस पर्व की हार्दिक बधाई देता हूं और विश्वास व्यक्त करता हूं कि छठ माता की पूजा के माध्यम से जिस समाजिक समता के निर्माण का हम संकल्प लेते है, उसे अपने व्यक्तिगत जीवन में समाजिक व सार्वजनिक जीवन में भी अपनाएं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ नगर निगम के डिप्टी मेयर रणजीत सिंह खुराना, जिला परिषद के पूर्व सदस्य अवतार सिंह मंड, पूर्व भाजपा प्रधान पंकज चावला, विहिप नेता हरीकृष्ण दुग्गल, भाजपा नेता गुरदीप दीपा, पार्षद ओम प्रकाश बिटटू, भाजपा नेता मास्टर हरीश शर्मा, पार्षद बलजिंदर सिंह ठेकेदार, हरविंदर शर्मा भी उपस्थित थे।

विभिन्न संस्कृतियों का मेल ही भारत की महानता का परिचायक : मान

छठ पूजा के अवसर पर आज प्रवासी भाईचारे द्वारा स्थानीय अर्बन एस्टेट (चाचोकी) में आयोजित भव्य समारोह में भाईचारे के लोगों को शुभकामनाएं देने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान जोगिन्द्र सिंह मान विशेष तौर पर पहुंचे। उनके साथ पीपीसीसी सचिव मनीष भारद्वाज, ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा पार्षद, सुशील मैनी, मनीष प्रभाकर पार्षद, अविनाश गुप्ता बाशी, प्रमोद जोशी एवं गुरजीत पाल वालिया भी थे। स. मान ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय प्राचीन परंपरायें एवं यहां की विभिन्न संस्कृतियां अनेकता में एकता की जो मिसाल पैदा करती है वही इस देश की महानता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को हर त्यौहार व उत्सव मिलजुल कर मनाते हुए भाईचारे को मजबूत बनाना चाहिए। समारोह के दौरान संजीव बुग्गा ने भी प्रवासी भाईचारे को छठ पूजा उत्सव की शुभकामनाएं भेंट की। इस अवसर पर अवतार सिंह बनिंग, गुरमीत सिंह बेदी, रविन्द्र बब्बू, सुखपाल चाचोकी, गुरशिंदर सिंह, राम चन्द्र, एम.के. तिवारी, विक्की हीर, गुलदीप कुमार, मंगल सिंह, मदन लाल, विवेक कुमार, रतन चंद आदि के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी