गरीब वर्ग के कल्याण के लिए चन्नी सरकार विशेष योजनाएं लागू करेगी : धालीवाल

विधायक धालीवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:20 PM (IST)
गरीब वर्ग के कल्याण के लिए चन्नी सरकार विशेष योजनाएं लागू करेगी : धालीवाल
गरीब वर्ग के कल्याण के लिए चन्नी सरकार विशेष योजनाएं लागू करेगी : धालीवाल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार की ओर से राज्य के गरीब वर्ग के लोगों के लिए विशेष योजनाएं लागू करने जा रही है। प्रदेश सरकार गरीब वर्ग के कल्याण के लिए नई योजनाओं को निर्धारित समय पर लागू करेगी और इन योजनाओं का जमीनी स्तर पर लोगों को लाभ मिले इसपर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह बात विधायक बलविदर सिंह धालीवाल रिटायर्ड आइएएस ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कही।

विधायक ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री का दायित्व संभालते ही लोकहित में काम करना शुरू कर दिया है। कैबिनेट बैठक में प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए अहम मुद्दों पर चर्चा कर लोकहित में कई नई बड़ी योजनाएं लागू करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की ओर से जनहित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य की जनता से किए हर वादे को हर हालात में पूरा करेगी। वहीं विधायक धालीवाल ने बताया कि राज्य के सरकारी कार्यालयों में अपने काम के लिए जाने वाले आम लोगों को कोई भी समस्या या अड़चन न आए इसके लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी सरकारी कार्यालयों में अनुशासन लाने के मकसद से सभी राज्य, जिला, तहसील व ब्लाक स्तर के सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालय में सुबह नौ बजे पहुंचने और शाम को दफ्तरी समय तक लोगों के लिए उपलब्ध रहने को यकीनी बनाने के लिए कहा है। इस बीच विधायक धालीवाल ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिलकर फगवाड़ा में विकास के नए प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा करेंगे और इसके लिए ग्रांट जारी करने की मांग करेंगे। विधायक ने कहा कि फगवाड़ा को माडर्न सिटी के रुप में विकसित करना उनका मकसद है इसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, ब्लाक कांग्रेस शहरी प्रधान संजीव बुग्गा, वाइस चेयरमैन जगजीवन लाल, सीनियर कांग्रेसी नेता पदमदेव सुधीर व सुनील पराशर, पीपीसीसी सचिव मनीष भारद्वाज, मार्केट कमेटी के सदस्य विनिश सूद, कमल धालीवाल व हनी धालीवाल, कुलदीप सिंह, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव, पूर्व पार्षद बंटी वालिया, पूर्व पार्षद जतिदर वरमानी, पूर्व पार्षद मनीष प्रभाकर, पूर्व पार्षद रामपाल उप्पल, यूथ कांग्रेस प्रधान करमदीप सिंह क मा, जतिदर वरमानी, मनीष प्रभाकर, संजीव भटारा, जगजीत बिट्टू, गुरदीप दीपा, ओम प्रकाश बिट्टू, सौरव जोशी, युवा कांग्रेसी नेता अर्जुन सुधीर, जिला परिषद सदस्य निशा रानी व मीना रानी, गुरजीत पाल वालिया, हर्ष शर्मा, आशु मारकंडा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी