सीएम बने चन्नी, कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे

ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी की ओर से चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:03 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:03 PM (IST)
सीएम बने चन्नी, कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे
सीएम बने चन्नी, कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी की ओर से चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में गांधी चौक में लड्डू बांट कर जश्न मनाया गया। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे शहरी कांग्रेस प्रधान संजीव बुग्गा तथा विधायक पुत्र कमल धालीवाल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी एक गरीब परिवार से हैं तथा सत्ता के शिखर तक पहुंचे हैं। वह जनता की समस्याओं को नजदीक से जानते हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब के लोगों को बेहतर शासन देखने को मिलेगा। संजीव बुग्गा व कमल धालीवाल ने डिप्टी सीएम सुखजिन्द्र सिंह रंधावा तथा ओपी सोनी को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रदेश में कांग्रेस सरकार की शानदार वापसी के लिए काम करेगा। संजीव बुग्गा ने कांग्रेस हाईकमान से मांग करते कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रीमंडल में फगवाड़ा वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विधायक बलविदर सिंह धालीवाल को भी बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया जाए। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव मनीष भारद्वाज, ब्लाक समिति चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, जिला कपूरथला महिला कांग्रेस प्रधान सरजीवन लता शर्मा, पूर्व नगर कौंसिल फगवाड़ा के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोतरा, करमजीत सिंह कम्मा प्रधान यूथ कांग्रेस फगवाड़ा शहरी, पूर्व पार्षद सुशील मैनी, तरनजीत सिंह बंटी वालिया, गुरदीप दीपा, रमेश जोर्डन, सीता देवी, तृप्ता शर्मा, ओम प्रकाश बिट्टू, गुरजीत पाल वालिया पूर्व ब्लाक प्रधान शहरी, नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के सदस्य राकेश प्रभाकर, डा. दर्शन कटारिया, तजिन्द्र बावा, रामकुमार चड्ढा, अश्वनी शर्मा, तरलोक सिंह नामधारी, महिला कांग्रेस नेत्री शविन्द्र निश्चल, मीनाक्षी वर्मा, रघबीर कौर, अविनाश गुप्ता बाशी, तुलसी राम खोसला, धर्मवीर सेठी, गुरदयाल सिंह, संजीव टीटू, बी.एस. वागला, गुलशन टक्कर, सोहन सिंह परमार, नरेश गंगड़, अगम पराशर, बोबी वोहरा, विजय बसंत नगर, चन्द्रमोहन गुलाटी, विक्रम सिंह, परमजीत सिंह बसूटा, मोहन लाल, चमन लाल चाचोकी, नरिंद्र ठेकेदार, भगत राम चाचोकी, तलविन्द्र सिंह बिट्टू, हैप्पी डाबर, प्रेमपाल सरोय, सोनू प्रुथी, सोनू पसरीचा, बलजीत कौर बुट्टर, सतपाल मट्टू, राम सांपला व बहल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी