चंचल सेठ शिव शक्ति माता मंदिर कमेटी की प्रधान नियुक्त

शिव शक्ति माता मंदिर जोशियां मोहल्ला कमेटी की ओर से सर्वसम्मति से चंचल सेठ को मंदिर कमेटी का लाइफ टाइम प्रधान नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:18 PM (IST)
चंचल सेठ शिव शक्ति माता मंदिर कमेटी की प्रधान नियुक्त
चंचल सेठ शिव शक्ति माता मंदिर कमेटी की प्रधान नियुक्त

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : शिव शक्ति माता मंदिर जोशियां मोहल्ला कमेटी की ओर से सर्वसम्मति से चंचल सेठ को मंदिर कमेटी का लाइफ टाइम प्रधान नियुक्त किया गया है। इस मौके पर कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में संकीर्तन का आयोजन किया गया। महिला संकीर्तन मंडली ने मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है, चंदा शामा चाकोरी बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी आदि भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इसके उपरांत चंचल सेठ को कमेटी सदस्यों की ओर से सम्मानित किया गया। किटी बसरा व जनक कुकरेजा ने बताया कि चंचल सेठ की मंदिर के प्रति सराहनीय सेवा देखकर मंदिर कमेटी के सभी सदस्य खुश है। उन्होंने कहा कि प्रधान नियुक्त होने के बाद से ही चंचल सेठ ने मंदिर की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी के चलते उन्हें फिर से प्रधान नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कमला जोशी, ऊषा जोशी, अमिता खुल्लर, रिंपी सहदेवा, सुभाष पल्लवी समरा, बीना शर्मा, सुधा कंड़ा, जीवन, पूनम, कमल, सविता, अंजू सरोज व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी