दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष मुहिम चला रही केंद्र सरकार : सोम प्रकाश

एक दिसंबर को माडल टाउन स्थित ग‌र्ल्ज आइटीआइ कालेज में कैंप लगाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 09:38 PM (IST)
दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष मुहिम चला रही केंद्र सरकार : सोम प्रकाश
दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष मुहिम चला रही केंद्र सरकार : सोम प्रकाश

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केंद्र की मोदी सरकार की ओर से दिव्यागों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण के निशुल्क वितरण समारोह माडल टाउन स्थित ग‌र्ल्ज आइटीआइ कालेज में एक दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। कैंप में केंद्र सरकार की ओर से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण निशुल्क मुहैया करवाए जाएंगे। यह बात केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश के हर वर्ग के हित में शानदार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भी केंद्र सरकार देश के हर व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश के हर वर्ग को सशक्त करने के लिए लगातार काम रही है। इसी के तहत केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान योजना शुरू की गई है जिसके तहत व्यक्ति चयनित अस्पताल में पांच लाख तक का मुफ्त ईलाज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी विशेष मुहिम चलाई रही है। इसी के तहत केंद्र सरकार समय समय पर दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण निशुल्क उपलब्ध करवाती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते दिसंबर में फगवाड़ा के गीता भवन मंदिर में केंद्र सरकार की ओर से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण मुहैया करवाने के लिए कैंप लगाया गया था लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस संबंध में आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई। अब इस स्कीम के तहत 99 दिव्यांगों कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए विशेष कैंप माडल टाउन स्थित ग‌र्ल्ज आइटीआइ कालेज में एक दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में 99 दिव्यांगों को केंद्र सरकार की ओर से मुहैया करवाए जाने वाले उपकरण दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी