खाटी धाम में भगवान परशुराम की जयंती मनाई

फगवाड़ा के गांव खाटी में भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:03 PM (IST)
खाटी धाम में भगवान परशुराम की जयंती मनाई
खाटी धाम में भगवान परशुराम की जयंती मनाई

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भगवान परशुराम जी की जयंती शुक्रवार को भगवान परशुराम जी की तपोभूमि खाटी धाम में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाई गई। शुक्रवार को सुबह हवन करवाया गया जिसमें समाजसेवी कमल अरोड़ा एवं उनके परिवारिक सदस्यों ने यजमान के रूप में आहुति डाली। समारोह में विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल विशेष तौर पर शामिल हुए तथा भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी।

परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव हरिओम शर्मा ने भगवान परशुराम जी से कोरोना महामारी से भारत सहित पृथ्वी के सभी निवासियों की रक्षा करने हेतु प्रार्थना की। मंदिर कमेटी की ओर से विधायक बलबिंदर सिंह धालीवाल व अन्य को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सुदेश शर्मा, हरमेश पाठक, बृजलाल परुथी, संदीप शर्मा, राजकुमार शेरा, कमल कौशल, तेजस्वी भारद्वाज, प्रेम कृष्ण भारद्वाज, अरुण शर्मा, रजत भनोट, सिद्धान्त शर्मा, जतिन शर्मा, च्योति शर्मा, चेतन शर्मा, नरिंदर शर्मा आदि उपस्थित थे।

भगवान परशुराम की जयंती पर हवन करवाया संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : श्री ब्राह्मण सभा हदियाबाद की ओर से भगवान परशुराम जी की जयंती के मौके पर शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर मेन बाजार हदियाबाद में हवन करवाया गया। हरीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हवन में सभी सदस्यों की ओर से पूर्ण आहुति डाली गई। हवन यज्ञ के दौरान सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम से प्रार्थना की देश में जल्द से जल्द कोरोना महामारी खत्म हो और परमपिता सभी को सुरक्षित व स्वस्थ रखें।

इस मौके पर नरेंद्र जोशी, पवन कुमार, अनिल कुमार भारद्वाज, शाम लाल शर्मा , राम जोशी, राम तीर्थ भारद्वाज, सौरव जोशी, देवदत्त भारद्वाज, अरविंदर, संदीप भारद्वाज, लवली शुक्ला, रकेश प्रभाकर, संजीव भारद्वाज, बलवेद मित्र, दीपक शर्मा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी