दंपती से मारपीट करने के आरोप में तीन नामजद

दंपती से मारपीट करने व उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:41 PM (IST)
दंपती से मारपीट करने के आरोप में तीन नामजद
दंपती से मारपीट करने के आरोप में तीन नामजद

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : दंपती से मारपीट करने व उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में थाना सिटी की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान कुनाल, रीना और मोहित निवासी रणजीत नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुषमा पत्नी धीरज निवासी रणजीत नगर ने बताया शनिवार रात्रि उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपितों ने बिना कारण उसके पति धीरज कुमार के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जब वह बीच बचाव करने आई तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। धीरज को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित कुनाल को गिरफ्तार कर लिया है।

450 लीटर लाहन के साथ व्यक्ति काबू

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना फत्तूढींगी की पुलिस ने 450 लीटर लाहन समेत व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एएसआइ राजविदर सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी गश्त के दौरान गांव उच्चा के पास मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि हरजीत सिंह निवासी गांव पीरेवाल थाना फत्तूढींगा अपने घर में ही लोगों को शराब बेचता है। अगर उसके घर पर रेड की जाए तो उसे बड़ी मात्रा में लाहन के साथ गिरफ्तार किया जा सकता है। थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने आरोपित के घर में छापामारी कर वहां से 450 लीटर लाहन बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी