दहेज लोभी पति के खिलाफ मामला दर्ज

थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस ने महिला को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:50 PM (IST)
दहेज लोभी पति के खिलाफ मामला दर्ज
दहेज लोभी पति के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी की पुलिस ने महिला को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नीतू पुत्री जसबीर सिंह निवासी मोहल्ला जट्टपुरा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2020 में सन्नी ढल्ल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद सन्नी व उसके परिवार के सदस्यों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सन्नी तथा उसके परिवार के सदस्यों ने मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। वह अपने मायके घर आ गई और थाना सिटी कपूरथला पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सन्नी व उसके परिवार के सदस्यों पर मामला दर्ज कर लिया है।

490 प्रतिबंधित गोलियों के साथ युवक काबू

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने 490 प्रतिबंधित गोलियों के साथ युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार एएसआइ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी गश्त के दौरान गांव डल्ला के पास मौजूद थे। इस दौरान पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर रोका गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम साहिल प्रीत सिंह निवासी फरीद सराए थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला बताया। तलाशी लेने पर उससे 490 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान अहम खुलासे होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी