पति पर लगया दहेज के लिए परेशान करने का आरोप

दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने के आरोप में एक निजी रेडियो में काम करने वाले आरजे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:43 PM (IST)
पति पर लगया दहेज के लिए परेशान करने का आरोप
पति पर लगया दहेज के लिए परेशान करने का आरोप

संवाद सहयोगी, कपूरथला : दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने के आरोप में एक निजी रेडियो में काम करने वाले आरजे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान हिमांशु भारद्वाज निवासी न्यू सतनामपुरा के रूप में हुई है।

पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी दो वर्ष पहले हिदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार ससुराल परिवार को दहेज दिया था। शादी के उनके परिवार की ओर से ससुराल परिवार के सभी सदस्यों को सोने की अंगूठी व अन्य जेवरात भी दिए गए थे।

पीड़िता ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद ससुराल ने दहेज में मोटरसाइकिल लाने के लिए परेशान व मारपीट करना शुरू कर दी। कई बार पारिवारिक सदस्यों में समझौता होने के बाद भी उनके पति का व्यवहार उनके प्रति नहीं बदला।

पीड़िता ने बताया कि जब उनके पास बेटी हुई तो पति मुझे मायके छोड़ गया। पीड़िता ने बताया कि उनकी बेटी 13 महीने के हो चुकी है, लेकिन पति उन्हें लेने के लिए नहीं आया। जब उनको फोन किया जाता है तो वह गाली गलौच करते हैं।

थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने पीड़िता के पति हिमांशु भारद्वाज निवासी न्यू सतनामपुरा फगवाड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी