मारपीट कर घायल करने के आरोप में चार पर केस दर्ज

एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 06:39 PM (IST)
मारपीट कर घायल करने के आरोप में चार पर केस दर्ज
मारपीट कर घायल करने के आरोप में चार पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की पहचान अंकुश सोनी व भोला प्रसाद व सोनिया गुप्ता वासी वेरका मिल्क प्लांट के सामने गुरबचन नगर जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति को भी शामिल किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार पुत्र मनोज कुमार वासी बेदिया मोहल्ला फगवाड़ा ने बताया कि वह गत दिनों शमशानघाट वाले रास्ते से जा रहा था कि उक्त आरोपितों ने उसे घेर कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वो घायल हो गया। उधर पुलिस की ओर से पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी