पंचायत की मदद विकास कार्यो को गति देगी कैप्टन सरकार : डिंपा

सांसद डिंपा ने सुल्तानपुर लोधी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:55 PM (IST)
पंचायत की मदद विकास कार्यो को गति देगी कैप्टन सरकार : डिंपा
पंचायत की मदद विकास कार्यो को गति देगी कैप्टन सरकार : डिंपा

संवाद सहयोगी, सुलतानपुर लोधी : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के गांवों में शहरों की तर्ज पर रिकार्ड तोड़ विकास हुए हैं। कैप्टन सरकार पंचायतों के द्वारा विकास गति को और तेजी के साथ पूरा करवाएगी। यह बात सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने विधायक नवतेज सिंह चीमा और एसडीएम डा चारूमिता के साथ डडविडी ताशपुर मुख्य मार्ग से मोमी राइस मिल्स तक करीब 32 लाख की लागत के साथ बनने वाली लिंक सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के दौरान कही।

डिंपा ने कहा कि अकाली दल के 10 साल के कार्यकाल के दौरान पंजाब पर 350 करोड़ का कर्ज था। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने पंजाब को देश का विशेष राज्य बनाया जिस ने आज शिक्षा के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है। इस मौके पर विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि हलके के सभी गांवों के विकास कार्य 80 प्रतिशत से अधिक मुकम्मल हो चुके हैं। बांकी रहते 20 प्रतिशत काम भी जल्दी मुकम्मल कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुलतानपुर लोधी हलके में 14 नए पुल बनाए जा चुके हैं और सात पुल के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है, जिन का काम जल्दी ही शुरू करवाया जायेगा। समागम के अंत में मोमी राइस मिल के एमडी तजिंदर सिंह, सरपंच परमिंदर सिंह रामपुर जागीर, सरपंच लखविंदर सिंह समझी ताजपुर, गुरप्रीत सिंह और कुलदीप सिंह ने सांसद जसबीर सिंह डिंपा, विधायक नवतेज सिंह चीमा का लंबे समय से सड़क को बनाने के काम का उद्घाटन करने के लिए धन्यवाद किया और सम्मानित किया। जिला परिषद के वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह ने गांवों में करवाए विकास कार्यो की जानकारी दी। इस मौके पर चेयरमैन कंबोज वेलफेयर बोर्ड पंजाब एंड. जसपाल सिंह धंजू, चेयरमैन मार्केट समिति परविन्दर सिंह पप्पा, प्रधान नगर कौंसिल दीपक राजू, चेयरमैन समिति हरजिन्दर सिंह तकिया, लखविन्दर सिंह ताशपुर, सुखजिंदर सिंह, सरपंच गुरप्रीत सिंह, नंबरदार गुरजंट सिंह हैबतपुर, रवि, तरलोचन शाह ,बबला, मनोज टोनी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी