कैप्टन सरकार लोकतंत्र के नियमों पर पहरा देने में नाकाम : उमेश शारदा

प्रदेश की कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार लोकतंत्र के नियमों पर पहरा देने में असफल रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:59 PM (IST)
कैप्टन सरकार लोकतंत्र के नियमों पर पहरा देने में नाकाम : उमेश शारदा
कैप्टन सरकार लोकतंत्र के नियमों पर पहरा देने में नाकाम : उमेश शारदा

संवाद सहयोगी, कपूरथला :

प्रदेश की कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार लोकतंत्र के नियमों पर पहरा देने में नाकाम सिद्ध हो रही है। क्योंकि कांग्रेसी नेताओं का अगर कोई विरोध करता है तो पुलिस उन पर कारवाई तुरंत कर देती है। अगर भाजपा नेताओं का कोई विरोध व हमला करता है तो पंजाब की कैप्टन सरकार उन पर किसी भी प्रकार की करवाई नहीं करती। जिससे कांग्रस सरकार का दोहरा चेहरा बेनकाब हो गया है।

इन शब्दों का प्रकटावा भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से भाजपा नेताओं का राज्य के कुछ तथा कथित संगठन के लोग कथित तौर पर विरोध कर रहे है तथा भाजपा नेताओं पर हमले भी हो रहे है, लेकिन विडंबना यह है की भाजपा पर हमला करने वाले संगठन के लोगो पर पंजाब की कैप्टन अमरिदर सिंह सरकार मेहरबान है।

उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में किसी कांग्रेसी नेता पर अगर हमला होता है या उस नेता का विरोध होता है तो कैप्टन अमरिदर सिंह के इशारे पर पंजाब पुलिस केस दर्ज कर लेती है। पंजाब में कांग्रेस सरकार का दोहरा चेहरा नजर आ रहा है, इसलिए पंजाब का कोई भी व्यक्ति प्रदेश कि कांग्रेस सरकार से इंसाफ की उम्मीद नहीं रख सकता, राज्य की कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हो रही है और इस सरकार ने पिछले साढ़े चार सालो के दौरान जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया।

chat bot
आपका साथी