आढ़तियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

फगवाड़ा में कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों व आढ़तियो ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 02:03 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 02:03 AM (IST)
आढ़तियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
आढ़तियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केंद्र सरकार के कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों व आढ़तियों ने संघर्ष का आगाज कर दिया है। रविवार को फगवाड़ा के दाना मंडी के आढ़तियों ने ब्लाक समिति के चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई के नेतृत्व में फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। ब्लाक समिति के चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई ने कहा कि कृषि अध्यादेश किसान विरोधी है। सरकार फसलों को मंडियों से बाहर करके निजी कंपनियों को मनमाने रेट पर खरीदने की छूट दे रही है। किसानों को भरोसे में लिए बिना ही केंद्र सरकार ने कृषि विधेयक को लोकसभा में पेश किया है। विधयेकों के पास होने के बाद देश का किसान विदेशों कंपनियों का गुलाम बन जाएगा। गुरदयाल ने कहा कि केंद्र सरकार इन विधेयकों द्वारा किसानों को मिलने वाली एमएसपी को पूर्ण रूप से खत्म करने पर तुली हुई है। केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से प्रदेश के किसान बर्बाद हो जाएंगे। इसलिए यह विधयेक उन्हें किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार विधेयक को वापस नहीं लेती संघर्ष जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी