राममय हुआ शहर, मंदिरों और घरों में जले दीये

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन की खुशी में पूरा शहर राममय हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 02:17 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:09 AM (IST)
राममय हुआ शहर, मंदिरों और घरों में जले दीये
राममय हुआ शहर, मंदिरों और घरों में जले दीये

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन की खुशी में पूरा शहर राममय हो गया था शहर भर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशी में लोग उत्साहित नजर आए। घरों व मंदिरों में दीपोत्सव मनाया गया। मंदिरों में सुबह से रामायण, सुंदरकांड का पाठ, हवन-पूजन व भंडारा करवाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों को सुंदर सजाया गया। शहर के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर पक्का, गोशाला मंदिर सहित अन्य स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने एतिहासिक दिन के मौके पर लोगों को लडडू बाटा। केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश की पत्नी व समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश ने श्रीराम नाम का ध्वज उठाकर बाजारों का दौरा किया तथा दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर श्रीराम नाम का ध्वज लगाने के लिए दिया। उन्होंने कहा आज देश के हर व्यक्ति अधिक ऊर्जावान महसूस कर रहा है। भूमि पूजन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्म निर्भर भारत की नींव भी रख दी है। शहरवासियों ने रात के समय अपने अपने घरों में दीपामाला भी की।

chat bot
आपका साथी