कैप्टन के कुशासन की पोल खोलने के लिए भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ रवाना

भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य समाज सेविका अनीता सोमप्रकाश की अगुआई में कैप्टन की कोठी का घेराव करने चंडीगढ़ रवाना हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:00 AM (IST)
कैप्टन के कुशासन की पोल खोलने के लिए भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ रवाना
कैप्टन के कुशासन की पोल खोलने के लिए भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ रवाना

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को लगभग चार वर्ष पूरे होने वाले हैं। बीते विधानसभा चुनावों में जनता से किए वादों को कैप्टन सरकार पूरा नहीं कर पाई है और प्रदेश सरकार अपनी नाकामिया छिपाने के लिए लोगों जातीय हिसा में झोंकने की कोशिश कर रही है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा कपूरथला की जिला अध्यक्ष जसविंदर कौर ने कैप्टन की कोठी का घेराव करने जाते समय रवानगी दौरान कही। कैप्टन सरकार के कुशासन की पोल खोलने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य समाज सेविका अनीता सोमप्रकाश की अगुआई में कैप्टन की कोठी का घेराव करने चंडीगढ़ रवाना हुई। इस मौके भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जसविंदर ने कहा कि बाबा साहिब डा. भीमराव आंबेडकर का सम्मान केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि देश का हरेक नागरिक करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने बाबा साहिब से जुड़ी हुई स्मृतियों, उनके जन्म स्थान व अन्य को देश की धरोहर बनाने में पूरा योगदान दिया है। आज उन्ही बाबा साहिब के गले में हार डालने पर भी काग्रेस के तथाकथित नेता राजनीति करने में लगे हैं। भारतीय नारी अपने सम्मान के साथ-साथ देश व देश के वीर सपूतों के सम्मान की भी इज्जत करती है। इसलिए महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मोना जायसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी का घेराव किया जा रहा है व कैप्टन की नाकामी का पर्दाफाश किया जाएगा। जसविंदर कौर ने कहा कि आज प्रदेश में हर तरफ अराजकता फैली हुई है व काग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि गत दिनों हाथरस की घटना, इससे पहले जहरीली शराब पीने के कारण 130 से अधिक गरीब मजदूरों की मौत की घटना हुई थी। इसी दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट के एक मंत्री द्वारा स्कॉलरशिप की राशि में घोटाला किया गया था। अवैध माइनिंग का धंधा प्रदेश में जोरों पर है। जसविंदर ने कहा कि पंजाब में बिजली की दरें बाकी सभी राज्यों से ज्यादा है। प्रदेश भर में जुर्म और हत्या की घटनाओं में इजाफा हो रहा है इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस अवसर पर भारती शर्मा, चंदा मिश्रा, मनिंदर,रीना खोसला,पवन, बीबा, हरमिंदर, कमला, हरदीप कौर के अलावा अन्य महिला उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी