किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंक रही : उमेश शारदा

पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उमेश शारदा ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:08 PM (IST)
किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंक रही : उमेश शारदा
किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंक रही : उमेश शारदा

संवाद सहयोगी, कपूरथला : पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उमेश शारदा ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। किसानों के खेत पर सियासत की खेती करने की कोशिश हो रही है।

उमेश शारदा ने कहा कि केंद्र सरकार के किसानों की आमदनी दोगुना करने के संकल्प ने बिचौलियों की परेशानी चौगुनी कर दी है। ऐसे ही बिचौलियों के साम्राज्य को बचाने की कांग्रेस सियासत कर रही है। कृषि प्रधान भारत, कृषक प्रधान हिंदुस्तान के रास्ते पर चल पड़ा है जहां किसानों के अन्न का भरपूर दाम, अन्नदाता का भरपूर सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानून देश के करोड़ों किसानों की आंखों में खुशी, जिदगी में खुशहाली की गारंटी हैं। कृषि सुधार कानून दशकों से बिचौलियों के चंगुल में फंसे किसानों को आजादी दिलाकर किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एतिहासिक कदम हैं।

उमेश शारदा ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की राह में रोड़ा खड़ा कर रहे हैं और बिचौलियों का समर्थन करने का पाप कर रहे हैं जिसके लिए देश के करोड़ों मेहनती किसान कांग्रेस और उसके साथियों को कभी माफ नहीं करेंगे। मोदी सरकार का एकमात्र संकल्प किसानों की समृद्धि है। कानून सही मायनों में क्रांतिकारी पहल हैं। उमेश शारदा ने कहा कि कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक के पारित हो जाने से अब किसानों को अपने फसल के भंडारण और बिक्री की आजादी मिलेगी और बिचौलियों के चंगुल से उन्हें मुक्ति मिलेगी।

chat bot
आपका साथी