भाजपा ने लड्डू बांटकर मनाया भूमि पूजन का जश्न

भूमि पूजन परं भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 02:01 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 02:01 AM (IST)
भाजपा ने लड्डू बांटकर मनाया भूमि पूजन का जश्न
भाजपा ने लड्डू बांटकर मनाया भूमि पूजन का जश्न

जागरण संवाददाता, कपूरथला : अयोध्या की एतिहासिक भूमि पर भव्य राम मंदिर के शिलान्यास व भूमिपूजन के शुभ अवसर पर फव्वारा चौक में भाजपा ने जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए ढोल बजाकर व लड्डू बांटकर खुशी मनाई तथा जय श्रीराम के जयघोष लगाए गए।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने कहा कि श्रीराम हमारे कण-कण में समाए हैं। श्रीराम किसी धर्म का हिस्सा नहीं, बल्कि मानवीय चरित्र का प्रेरणादायी प्रतीक है। श्रीराम सुख-दुख, पाप-पुण्य, धर्म-अधर्म, शुभ-अशुभ, कर्तव्य और ज्ञान-आदि का सर्वत्र समन्वय करते हुए दिखाई देते हैं। देश के विभिन्न धार्मिक संप्रदायों और मत-मतांतरों के प्रवर्तक संतों ने श्रीराम की अलग-अलग कल्पना की है। श्रीराम के इन्हीं आदर्शों के कारण ही देश में रामराज्य की आज तक कल्पना की जाती रही है। अब श्रीराम मंदिर के रूप में एक शक्ति एवं सिद्धि स्थल बन रहा है जो रामराज्य के सपने को आकार देने का सशक्त एवं सकारात्मक वातावरण भी बनेगा। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनु धीर, राजेश पासी, कपूर चंद थापर, पवन धीर, एसके कलिया, डॉक्टर रणवीर कौशल, राकेश भनोट, सुखविदर सिंह जिम्मी, अशवनी मल्होत्रा, गुरनाम सिंह, अशीष अग्रवाल, नरिदरजीत सिंह, गुलशन शर्मा, आकाश कालिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी