भाविप ने जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

भारत विकास परिषद फगवाड़ा ने स्थापना दिवस पर ???? ?????? ?????

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 02:26 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:08 AM (IST)
भाविप ने जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन
भाविप ने जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : भारत विकास परिषद फगवाड़ा ने स्थापना दिवस पर नर सेवा नारायण सेवा प्रकल्प आयोजित किया। अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा व मनीष गुप्ता लाली की अगुआई में भगतपुरा क्षेत्र में दो जरूरतमंद परिवारों को एक महीने की राशन सामग्री मुहैया करवाई गई। वार्ड की पूर्व पार्षद सरबजीत कौर ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय में हमें जरूरतमंद परिवारों की मदद के करने के लिए आगे आना चाहिए। हरजिंदर गोगना ने कहा कि भारत विकास परिषद की पहली शाखा संस्थापक डॉ. सूर्य सूरज प्रकाश की ओर से 10 जुलाई 1963 को दिल्ली में शुरू की गई थी। वर्तमान में संस्था की शाखाएं पूरे भारत में है। इस अवसर पर राजीव ओहरी, डॉ. अमरजीत गोगना, जसविंदर सिंह भगतपुरा, संतोष कुमार व काला भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी