बजरंद दल ने अशोक सिंघल को श्रद्धासुमन अर्पित किए

बजरंद दल ने स्वर्गीय अशोक सिंगल की जयंती मनाया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 02:12 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:12 AM (IST)
बजरंद दल ने अशोक सिंघल को श्रद्धासुमन अर्पित किए
बजरंद दल ने अशोक सिंघल को श्रद्धासुमन अर्पित किए

राम जन्मभूमि आंदोलन में सिघल का योगदान सराहनीय : नरेश पंडित

संवाद सहयोगी, कपूरथला : अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए बरसों तक आंदोलन की अगुवाई करने वाले विश्व हिदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिघल गोबिंद की जयंती पर गोबिंद गोदाम गोशाला में समारोह करवाया गया। विहिप एवं बजरंग दल की ओर से आयोजित समारोह में बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा एवं नगर उपाध्यक्ष अमित ग्रोवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अशोक सिघल को पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनकी याद में गोशाला में पौधे भी लगाए। अशोक सिघल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विहिप जालंधर विभाग के अधक्ष्य नरेश पंडित ने कहा की अशोक सिघल ऐसे गृहस्थ संत थे, जिन्होंने सनातन धर्मियों में राम मंदिर के साथ ही उन्हें एकजुट करने की भी चेतना पैदा की थी। अशोक सिघल की अगुवाई की वजह से ही मंदिर आंदोलन न सिर्फ साकार हुआ है बल्कि हिदू समाज अपने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट भी हो रहा है। अशोक सिघल ने देशवासियों में सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का काम किया है इसलिए उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। विहिप नेता नारायण दास एवं बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने अशोक सिघल को महान संत और राम मंदिर आंदोलन का महानायक करार दिया। इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री राजू सूद, गुरमीत लाल बॉबी, हीरा लाल सहोता, करण शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी