फुलवाड़ी सेवादारों को दी सहायता राशि

संदली लेडीज क्लब नडाला ने फुलवाड़ी टीम को सहायता राशि दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 02:16 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:09 AM (IST)
फुलवाड़ी सेवादारों को दी सहायता राशि
फुलवाड़ी सेवादारों को दी सहायता राशि

संवाद सहयोगी, सुभानपुर : संदली लेडीज क्लब नडाला ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे फुलवाड़ी सेवादारों को 21 हजार रुपये की सहायता राशि दी। क्लब की अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने सहायता राशी भेंट करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में फुलवाड़ी सेवादारों का प्रयत्न प्रशंसनीय है। बताते चलें कि क्लब ने पहले भी फुलवाड़ी सेवादारों की ओर से बनाए जा रहे पार्क के लिए वित्तिय सहायता और पौधे प्रदान किए थे। इस मौके पर खुशवंत सिंह, बलविदर सिंह फूल, पंडित गोपी राम, संदली लेडीज क्लब की सदस्या शोभा बावा, प्रेम लता, रुचि शर्मा, सुमन लता, मीनू, रूबी, मंजू, कमलजीत सरगोदिया, रमन, कमलजीत कौर प्रदीप, दिलराज, बलविदर शर्मा। मनजीत कुमारी, सुमन मुस्कान व अन्य उपस्थित थे। फुलवाड़ी सेवादारों ने संदली लेडीज क्लब का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी