आरसीएफ में मनाया अशोक विजयदशमी महोत्सव

आरसीएफ में धार्मिक समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:51 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:51 PM (IST)
आरसीएफ में मनाया अशोक विजयदशमी महोत्सव
आरसीएफ में मनाया अशोक विजयदशमी महोत्सव

जागरण संवाददाता, कपूरथला : अशोक विजयदशमी महोत्सव कमेटी रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला की ओर से आरसीएफ में पांचवा अशोक विजय दशमी महोत्सव मनाया गया। समारोह की प्रधानगी कमेटी के चेयरमैन जीत सिंह, ओबीसी एसोसिएशन के जोनल वरिकंग प्रधान अरविद कुमार, बाबा साहिब डा. बीआर अंबेडकर सोसायटी के प्रधान क्रिशन लाल जस्सल, गुरु रविदास सेवक सभा के प्रधान क्रिशन सिंह, बाबा जीवन सिंह सोसायटी के महासचिव अवतार सिंह मौड़ भारतीय बोध महासभा के प्रधान तेज पाल सिंह बोध एवं भगवान वालमीक नौजवान सभा के प्रधान विजय चावला एवं बामसेफ के राष्ट्रीय प्रधान अतरवीर सिंह आदि ने सांझे तौर पर की। मंच संचालन ओबीसी एसोसिएशन के जोनल प्रधान उमा शंकर सिंह ने किया। सुरेश चंद्र बोध ने पंचशील और त्रिशरन का पाठ करवाया। पूरन सिंह ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलवाकर समागम को शुरूआत करवाया।

मास्टर जीत सिंह, लेखक आरके पाल, बामसेफ के राष्ट्रीय प्रधान अतरवीर सिंह, ओबीसी एसोसिएशन के उप प्रधान प्रमोद कुमार व धर्म पाल पैंथर ने बताया कि अशोक विजय दशमी का संबंध धम्म क्रांति दिवस के साथ है। धम्म क्रांति दिवस बाबा साहिब डा. आंबेडकर की ओर से विजय दशमी वाले दिन नागपुर की धरती पर अपने अनुयाईयों के साथ बौद्ध धम्म में प्रवेश किया था। क्रिशन सिंह, आर सी मीणा, तेज पाल सिंह बोध, अरविद कुमार एवं अवतार सिंह मौड़ ने कहा कि दुनिया को आज युद्ध नहीं अहिसा के मार्ग की जरूरत है।इस मौके पर मिशनरी गायक कमल तल्लण और बीबा रीटा सिधु एवं पार्टी ने गीत पेश किया। मौके पर मिशनरी किताबों का लंगर लगाया गया। मिशनरी संगीत पार्टी को सम्मानित किया। समागम में मनजीत सिंह कैलपुरिया, झलमण सिंह, सोहन बैठा, जसपाल सिंह चौहान, संतोख राम जनागल, करन सिंह, अशोक कुमार, कशमीर सिंह, निरवैर सिंह, ब्रहम पाल सिंह, बदरी प्रसाद, सुनीश कुमार पूर्व सरपंच कडाल कलां, रविदर कुमार, बबू भुलाना, दीशा भुलाना, बलविदर सोढी, निर्मल सिंह, हंस राज बसी, सलविदर सिंह बूलपुर, लखन पाहन, अवतार सिंह व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी